छत्तीसगढ़ में सनसनी: बुजुर्ग प्रेमी ने 30 साल की प्रेमिका की हत्या

धमतरी

शक, अफेयर और मर्डर! छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से 67 साल के आशिक द्वारा 37 साल छोटी प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह शक होना बताया गया है। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड को इस बात का शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी अन्य के साथ अफेयर चल रहा है। इसलिए उसने मौका पाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी।

पूरा मामला धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी इलाके का है। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड का नाम जगन्नाथ मारकंडे है। वह हसदा गांव का रहने वाला है। पेशे से किसान जगन्नाथ के ऊपर 30 साल की अपनी प्रेमिका पुष्पा मारकंडे की हत्या का आरोप है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दरअसल महिला का पति बीती साल से जेल में बंद था। तब से जगन्नाथ का महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां कम हुईं और प्रेम संबंध बढ़ने लगा।

मगर सब कुछ ठीक नहीं रहा। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड को अपनी प्रेमिका पर शक होने लगा। उसे शक था कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य के साथ भी अवैध संबंध बनाए हुए है। जगन्नाथ ने इसी शक के चलते अपनी प्रेमिका की चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी। उसने महिला की पीठ और पेट पर कई वार किए। इस दौरान महिला का बेटा भी मौजूद था। उसने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को मगरलोड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

  • admin

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस को घेरा, बोले- नेतृत्व और नीयत दोनों पर सवाल है

    रायपुर. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से हारने वाली सीटों पर कांग्रेस ने फोकस करने वाले बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि…

    राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को नई पोस्ट और जिम्मेदारी सौंपी गई

    रायपुर  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां राज्य सरकार ने कई विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इन्हें नए प्रभार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 1 views
    टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 0 views
    संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

    टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

    • By admin
    • May 5, 2026
    • 1 views
    टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

    IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

    • By admin
    • May 5, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

    नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

    • By admin
    • May 5, 2026
    • 2 views
    नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

    मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

    • By admin
    • May 5, 2026
    • 2 views
    मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?