घर में लगाया खुफिया कैमरा, रिकॉर्ड किये बीवी के प्राइवेट पल ! जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

 कानपुर

 उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने झूठ बोलकर शादी की और बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था। इतना ही नहीं, पति जबरन अप्राकृतिक संबंध भी बनाता और इन वीडियो को अन्य महिलाओं को भेजता था। इस मामले में महिला ने अपने पति और देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 2014 में कल्याणपुर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद पति और देवर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। महिला के अनुसार, शादी के दूसरे दिन से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

गुप्त कैमरे से बनाई अश्लील वीडियो

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो ये वीडियो वायरल कर देगा।

इस बीच, महिला को पता चला कि उसके पति की पहले से एक और पत्नी है। जब उसने इस बात पर विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर और पति दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा विरोध किया तो उसकी निजी वीडियो वायरल कर देंगे।

कई महिलाओं से थे अवैध संबंध

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति कई अन्य महिलाओं से भी संबंध रखता था। इस बारे में पूछने पर वह उसे चुप रहने के लिए धमकाता और प्रताड़ित करता था। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

admin

Related Posts

आंगनबाड़ी केंद्र होंगे डिजिटल और स्मार्ट, ‘किताब वितरण ऐप’ से होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बाद अब प्री-प्राइमरी शिक्षा के ढांचे को भी जड़ से मजबूत करने में जुट गई है। राज्य…

‘प्रोजेक्ट गंगा’ होगा लाइव, गांवों में ब्रॉडबैंड, OTT, CCTV और ऑनलाइन रोजगार के खुलेंगे रास्ते

 लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब डिजिटल आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकी मुख्यधारा से जोड़ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां