घर में लगाया खुफिया कैमरा, रिकॉर्ड किये बीवी के प्राइवेट पल ! जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

 कानपुर

 उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने झूठ बोलकर शादी की और बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था। इतना ही नहीं, पति जबरन अप्राकृतिक संबंध भी बनाता और इन वीडियो को अन्य महिलाओं को भेजता था। इस मामले में महिला ने अपने पति और देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 2014 में कल्याणपुर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद पति और देवर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। महिला के अनुसार, शादी के दूसरे दिन से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

गुप्त कैमरे से बनाई अश्लील वीडियो

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो ये वीडियो वायरल कर देगा।

इस बीच, महिला को पता चला कि उसके पति की पहले से एक और पत्नी है। जब उसने इस बात पर विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर और पति दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा विरोध किया तो उसकी निजी वीडियो वायरल कर देंगे।

कई महिलाओं से थे अवैध संबंध

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति कई अन्य महिलाओं से भी संबंध रखता था। इस बारे में पूछने पर वह उसे चुप रहने के लिए धमकाता और प्रताड़ित करता था। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

admin

Related Posts

अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्सव: मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

(पीएसी का स्थापना दिवस- पार्ट-2 )  मुख्यमंत्री के हाथों ‘प्रतिभा’ को मिला सम्मान खिलाड़ियों के प्रदर्शन में दिखा अनुशासन, खेल व राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम  लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

माघ मेला 2026 :500 सोलर लाइट और 25 हजार एलईडी लाइट्स से जगमग होगा मेले का कोना-कोना

माघ मेला 2026  माघ मेले की स्मार्ट और  हाईटेक हुई  विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, पहली बार स्कैन टू फिक्स तकनीकी का होगा इस्तेमाल स्कैन टू फिक्स तकनीकी के तहत बिजली के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन भोपाल में, 50 मीटर राइफल विजेताओं को मिला सम्मान

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन भोपाल में, 50 मीटर राइफल विजेताओं को मिला सम्मान