एसडीएम ज्योति मौर्या और आलोक में हुआ समझौता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे पति का बढ़ाएंगे हौसला

प्रयागराज

यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच विवाद याद है न, अब इस विवाद का सुखद अंत हो गया है। दोनों के बीच करीब ढाई साल तक चले विवाद में समझौता हो गया है। दोनों एकसाथ रहने को तैयार हो गए हैं।

आलोक मौर्य UPPCS के साक्षात्कार तक पहुंचे
मिल रही जानकारी के मुताबिक, ढाई साल बाद दोनों में समझौता हो गया है और दोनों साथ रह रहे हैं। ज्योति मौर्या का प्रमोशन हो गया है और वह इस समय नोएडा में पोस्टेड है। वहीं, आलोक मौर्य अपना और परिवार का भविष्य संवारने में जुट गए हैं। साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस बार आलोक यूपीपीसीएस के साक्षात्कार तक पहुंचे थे, लेकिन वह अंतिम सूची से बार हो गए थे।

ज्योति मौर्या और आलोक मौर्य की 2010 में हुई शादी
ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या की शादी 2010 में हुई थी। शादी के बाद शुरुआत में कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा। इस बीच 2015 में ज्योति मौर्या का चयन पीसीएस में हो गया। एसडीएम के रूप में जिम्मेदारी संभाली। एसडीएम बनने के बाद ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। जहां ज्योति मौर्या एसडीएम के पद पर काम कर रही थीं तो वहीं आलोक पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे।

ढाई साल बाद विवाद खत्म
आलोक मौर्या ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई में पूरी सहायता की, लेकिन एसडीएम बनने के बाद ही उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। करीब ढाई साल तक चले विवाद के बाद अब दोनों एकसाथ आ गए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार और करीबी लोगों की पहल के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। अंतत: दोनों एकसाथ आने के लिए राजी हो गए। दोनों इस समय नोएडा में परिवार के साथ रह रहे हैं।

 

admin

Related Posts

बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप, संदिग्ध बैग से मिले .303 और 9MM के दर्जनों कारतूस

लखमऊ लखनऊ के बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला के बैग से 53 जिंदा और 10 खोखा कारतूस बरामद हुए. स्कैनिंग के दौरान बैग संदिग्ध पाया गया. महिला वैध दस्तावेज…

वाराणसी में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला आधुनिक हथियार, पुलिस और आरपीएफ की जांच में जुटी टीमें

जैतपुरा   जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एके-47 राइफल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह एक स्थानीय युवक ने रेलवे ट्रैक के किनारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती