यूपी बोर्ड से संचालित सर्वोदय विद्यालयों ने लहराया परचम, हाईस्कूल में 99.19% और इंटरमीडिएट में 99.03% रहा रिजल्ट

लखनऊ. 
योगी सरकार की शिक्षा सुधार नीतियों का असर सरकारी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के घोषित परीक्षा परिणामों में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में नया संदेश दिया है। सर्वोदय विद्यालयों का हाईस्कूल परिणाम 99.19 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का कुल परिणाम 99.03 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सरकारी विद्यालयों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और अनुशासित माहौल मिलने पर छात्र-छात्राएं किसी भी स्तर पर बेहतर परिणाम दे सकते हैं। 

छात्राओं ने बढ़ाया प्रदेश का मान
गाजियाबाद के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी की छात्राओं ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में छात्रा अंजली पुंडीर ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अंशिका ने 87.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं की सफलता से यह स्पष्ट है कि बेटियों को बेहतर अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

हाईस्कूल में भी छात्रों का दमदार प्रदर्शन
शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोदय विद्यालयों के कुल 2457 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 2437 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में प्रमुख मेधावियों में गाजीपुर के सैदपुर बालिका विद्यालय की उजाला निषाद ने 94.33 प्रतिशत, प्रयागराज के कौड़िहार की अनुष्का त्रिपाठी ने 93.16 प्रतिशत, बांदा के हरदौली के पवन कुमार ने 92.67 प्रतिशत, भदोही के रया के आदर्श कुमार ने 92.66 प्रतिशत तथा चंदौली के नौगढ़ के सुनील कुमार ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट विज्ञान और कला वर्ग में भी उत्कृष्ट परिणाम
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में कुल 1058 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1046 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं कला वर्ग में 801 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 795 छात्र-छात्राएं सफल रहे। इसमें कला वर्ग में बिजनौर के धौलागढ़ की राधिका ने 86.80 प्रतिशत, कुशीनगर के सिरसिया हेतिमपुर की सुमन भारती ने 86.20 प्रतिशत, अमेठी के गौरीगंज की शालू ने 85.20 प्रतिशत, जबकि बिजनौर की कोमल और गायत्री ने 84.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं विज्ञान वर्ग में गाजियाबाद के निड़ौरी से अंजलि पुंडीर 88.20 प्रतिशत, फतेहपुर के खागा, खासमऊ से दीपक सिंह 88.00 प्रतिशत, गाजियाबाद के निड़ौरी से अंशिका 87.40 प्रतिशत, प्रयागराज के कौड़िहार से मानशू 86.20 प्रतिशत और देवरिया के मेहरौना से विकास यादव 85.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।

योगी सरकार में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योगी सरकार द्वारा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती, पुस्तकें, बेहतर प्रयोगशालाएं और सुरक्षित वातावरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इन प्रयासों का सीधा असर परीक्षा परिणामों में देखने को मिल रहा है। योगी सरकार के कार्यकाल में सरकारी विद्यालयों की छवि तेजी से बदली है। आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और छात्र हितैषी योजनाओं ने सर्वोदय विद्यालयों को नई पहचान दिलाई है। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रदेश स्तर पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

admin

Related Posts

टीएमसी के गुंडों को अब जान बचाने की फिक्र, लेकिन 4 मई को उन्हें नहीं मिलेगी छिपने की जगहः योगी आदित्यनाथ

नदिया/पूर्व बर्धमान/उत्तर 24 परगना. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की जमीन से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दो-टूक कहा कि ममता दीदी ने इसीलिए…

सीएम योगी की खेल प्रोत्साहन नीति को मिलेगा बल, मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास और युवाओं को नई दिशा देने के लिए योगी सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तेजी से साकार हो रहा है। मेरठ के सरधना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में ऐतिहासिक जीत: पंजाब किंग्स ने असंभव को किया संभव, प्रभसिमरन और अय्यर बने हीरो

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
IPL में ऐतिहासिक जीत: पंजाब किंग्स ने असंभव को किया संभव, प्रभसिमरन और अय्यर बने हीरो

लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
लखनऊ में जंग! LSG vs KKR मैच से पहले रिकॉर्ड, मौसम और संभावित टीम पर नजर

चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 3 views
चेपॉक में होगा घमासान! CSK-गुजरात मैच से पहले जानें मौसम, रिकॉर्ड और संभावित टीम

47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 3 views
47 गेंदों में केएल राहुल की सेंचुरी, राणा की फॉर्म में वापसी से टीम को मिला दम

हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
हॉकी इतिहास का एक अध्याय समाप्त: गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?

  • By admin
  • April 25, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Mid-Season Review: टॉप 4 की रेस में कौन आगे?