सनातनियों ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिमों पर की पुष्पवर्षा

जयपुर

देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देश के दूसरे हिस्सों की तरह राजस्थान में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। राजस्थान के जयपुर में तो बेहद खास नजारा दिखा जहां भगवाधारी हिंदू नमाजियों पर फूल बरसाते नजर आए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि 'सड़क पर नमाज' को लेकर बहस तेज है और तनाव की आशंका थी।

जयपुर में दिल्ली रोड पर स्थित ईदगाह में सोमवार सुबह हजारों की संख्या में मुस्लिम उमड़े। उन्होंने यहां कतारबद्ध होकर दुआ मांगी और नमाज पढ़ी। इस दौरान कुछ भगवाधारी नमाज पढ़ रहे लोगों पर फूल बरसाते दिखे। हिंदू मुस्लिम एकता कमिटी की तरफ से इसका आयोजन किया गया था। भगवा कुर्ता और कंधे पर भगवा गमझा लिए लोग गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां नमाजियों पर बरसाते रहे।

नमाजियों पर फूल बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे भारत में सांप्रदायिक एकता की मिसाल बता रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राजस्थान के जयपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम बंधुओं का हिंदू बंधु पुष्प वर्षा करके स्वागत कर रहे हैं… आज के दौर में ये पल बेहद सुकून भरे हैं! आज का यह सबसे सुंदर वीडियो है।'

इससे पहले ईद के चांद के दीदार के बाद रविवार को रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमजान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि पिछले साल यह महीना 30 दिन का था। इससे पहले 2022 और 2021 में भी यह पवित्र महीना 30-30 दिन का था। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। रमजान के महीने में रोजेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है।

admin

Related Posts

बाड़मेर से भरतपुर तक जल संकट: टैंकरों पर निर्भर लोग, सरकार ने जारी किया आपात बजट

जयपुर भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। प्रदेश के 315 शहरों और कस्बों में से 205 इलाके इस समय जल संकट की…

समाज सुधार की पहल: मृत्युभोज और विवाह समारोहों को लेकर गुर्जर समाज ने लागू किए सख्त नियम

जयपुर राजस्थान में गुर्जर समाज ने शादी और मृत्यु से संबंधिंत आयोजनों में फिलूजखर्ची को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म