समाजवादी पार्टी की महाकुंभ में एंट्री, सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने संगम में लगाई डुबकी

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने में योगी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वहीं सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। इन बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने संगम में स्नान किया है। सपा प्रवक्ता महाकुंभ में पुजारी की वेश में नजर आए हैं। संगम में डुबकी लगाने के बाद अनुराग भदौरिया ने महाकुंभ में साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया है। अनुराग भदौरिया ने कहा कि कुंभ में डुबकी लगाकर देश समाज और सभी के उन्नति ख़ुशहाली की कामना की है।

दरअसल टीवी डिबेट में सत्ताधारी दल बीजेपी व योगी-मोदी सरकार को घेरने और समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने वाले सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया महाकुंभ में बदले-बदले अंदाज में नजर आए हैं। उनके पहनावे की काफी चर्चा हो रही है। हरे कुर्ते के रूप पहचान बनाने वाले सपा प्रवक्ता संगम स्नान के दौरान धोती और गमछा पहने नजर आए हैं। अनुराग भदौरिया ने सफेद धोती और पिला गमछा धारण कर रखा है। साथ ही गले में रुद्राक्ष की माला भी पहन रखा है। उन्होंने संगम स्नान के बाद महाकुंभ क्षेत्र का भ्रमण भी किया है और साधु-संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लिया है।

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि हम हर बार महाकुंभ में आते रहे हैं। एक श्रद्धालु होने के नाते मां गंगा का स्नान करने आए हैं। गंगा जी में डुबकी लगाकर मां गंगा से मांगा की पूरा देश प्यार-मोहब्बत के साथ सब मिलजुल कर रहे। सपा प्रवक्ता ने कहा कि सीएम योगी ने पूरी कैबिनेट के साथ एक वीआईपी डुबकी लगाई है। हमारी एक साधारण श्रद्धालु की डुबकी है।

अनुराग भदौरिया ने कहा कि जहां हमने डुबकी लगाई है वहां पानी ज्यादा साफ नहीं है, लेकिन मां गंगा जहां भी होंगी साफ ही होंगी। उन्होंने अपने पहनावे पर कहा कि जब पूजा-पाठ होती है तो हम लोग इसी तरह से वस्त्र धारण करते हैं। संगम में डुबकी लगाने आना एक श्रद्धा का विषय है। हमें विश्वास है कि सपा के अन्य साथी भी संगम में डुबकी लगाने आएंगे।

admin

Related Posts

निगम की 13,500 से अधिक बसों को वीएलटीडी से जोड़ा गया

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास करती आ रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क…

कहीं वाद्य यंत्र, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तो कहीं योग की मुद्राओं की तर्ज पर संवारे जाएंगे डिवाइडर

गोरखपुर स्मार्ट सिटी गोरखपुर में सड़कों को चौड़ा करने के बाद योगी सरकार उनके सौंदर्य को निखारने की पहल कर रही है। गोरखपुर के मुख्य मार्ग अब नई आभा से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस