द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3 में सलमान खान पहले गेस्ट के रूप में आएंगे नजर

मुंबई

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’ 21 जून से शुरु होने वाला है. शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. शो के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान बतौर पहले गेस्ट नजर आने वाले हैं. सामने आए प्रोमो में वो अपने मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में वो अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ और आमिर खान की गर्लफ्रेंड पर बात करते दिख रहे हैं.

इस सीजन के पहले मेहमान बने सलमान खान
बता दें कि सलमान खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’  के पहले गेस्ट हैं. प्रोमों में सबसे पहले कपिल शर्मा सलमान से कहते हैं कि आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड को दुनिया से रूबरू कराया. वो रुक नहीं रहे हैं और आप कर ही नहीं रहे हैं. जिसका जवाब देते हुए सलमान खान कहते हैं आमिर की बात दी कुछ और है. वो परफेक्शनिस्ट है. जब तक वो शादी को एकदम परफेक्ट नहीं करते. जिसके बाद सभी उनका मजाकिया जवाब सुनकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं.

सलमान ने खुद की फिल्म ‘सिकंदर’ पर कसा तंज
इसके अलावा शो के प्रोमो में सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर भी मजाक उड़ाया है. शो में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में स्वैग में दिखाई दिए हैं. प्रोमो में एक और मजेदार पल तब आया जब सलमान ने कपिल शर्मा को याद दिलाया कि वह पहले उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोड्यूसर थे. लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने कपिल को अपने साथ जोड़ लिया. इसपर कपिल मुस्कराते हुए मजाक में कहते हैं कि “नेटफ्लिक्स ने उन्हें आपसे छीन लिया.”

पुराने चेहरों की शो में हुई वापसी
बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3’ के प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रहे हैं. इनके अलावा शो में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा जैसे पुराने चेहरे भी नजर आ रहे हैं.

  • admin

    Related Posts

    अक्षय-दिशा का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस बोले- वी मिस यू कटरीना

    मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के…

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

     रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर