सक्ति पिकअप वाहन हादसा: सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन

सक्ति,

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के बरपाली गांव में हुए हादसे में लापता दो और बच्चों का शुक्रवार को शव मिलने से घटना के मृतकों की संख्या बढ़ कर तीन हो गयी।

गत बुधवार को पिकअप वाहन के नहर में गिरने से यह हादसा हो गया था। पिकअप में सवार 20 लोग नहर में गिर गए थे, जिसमें से 17 लोगों को तत्काल जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं तीन बच्चे लापता हो गए थे, जिनकी काफी खोजबीन की गई और गुरुवार को एक बच्चे का शव बरामद किया गया। वहीं आज दो दिन बाद दो अन्य लापता बच्चों का शव मिला।

पिकअप हादसे में लापता जिन दो बच्चों का आज शव मिला है उनकी पहचान ऋषभ महंत (6) और भुरू महंत (8) के रूप में हुई है। एक बच्चे का शव ग्राम बेलचुआ नहर गेट में फंसा मिला, जबकि दूसरे बच्चे का शव ग्राम रगजा के तालाब में बहकर पहुंच गया था। दोनों बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को जिस लापता बच्चे का शव मिला था, उसकी पहचान इंद्रा कुमार जायसवाल (9) के रूप में हुई।

  • admin

    Related Posts

    जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल

    रायपुर मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि मोर गांव,मोर पानी महाभियान  अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व उपलब्धि…

    आमजन को तुरंत इलाज मिले, यही लक्ष्य: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    रायपुर 9 नवीन ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर ज़िले में स्वास्थ्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट