सचदेवा ने दावा किया, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों पर प्रसन्नता व्यक्त की है और दावा किया है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी।
गौरतलब है कि मतगणना के शुरुआती रूझान में भाजपा को स्पष्ट बहुत मिलते हुए दिखाई दे रहा है और पार्टी ढाई दशक से ज्यादा समय बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, पिछले 12 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ( आप) के खेमे में निराशा झलक रही है और कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
श्री सचदेवा ने मतगणना के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “अगर आप जनता के साथ बेईमानी करोगे, तो जनता भी ऐसा ही परिणाम देगी। हम जनता के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह अभी शुरुआती रूझान है। परिणाम इससे बेहतर आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।”
इससे पहले श्री सचदेवा कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा के मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और अन्य नेता मौजूद थे।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “रुझानों में भाजपा काफी आगे चल रही है, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। मुझे विश्वास है कि हमारी संख्या इससे भी बेहतर होगी। दिल्ली का हर वर्ग आप से दूर हो चुका है। यह रुझानों में देखा जा सकता है। आप की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार – यही कारण हैं कि उन्होंने लोगों का समर्थन खो दिया है।

 

admin

Related Posts

IND-US ट्रेड डील पर तेजी, अमेरिकी राजदूत बोले- अंतिम दौर में पहुंची बातचीत

नई दिल्ली  ईरान युद्ध और तेल संकट के बीच भारत के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है. पिछले करीब एक साल से अटकी अमे‍रिकी ट्रेड डील के फाइनल होने…

दो राज्यों में चुनावी हलचल तेज, महाराष्ट्र-तमिलनाडु उपचुनाव के लिए 18 जून को मतदान

नई दिल्ली राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने आज द्विवार्षिक चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई