एसए20 : सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में कैपिटल्स को दो रन से हराया

डरबन
एसए20 लीग के तीसरे सीजन में डरबन सुपर जायंट्स ने किंग्समीड में खेले गए रोमांचक मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर मात्र दो रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। रहमानुल्लाह गुरबाज की विस्फोटक 89 रन की पारी और विल जैक्स के साथ 154 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी के बावजूद, कैपिटल्स 210 रन के लक्ष्य से चूक गए और उनकी पारी 207/6 पर समाप्त हुई। सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 60) और वियान मुल्डर (19 गेंदों पर नाबाद 45) के योगदान की बदौलत 209/4 का स्कोर बनाया था।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अच्छी बल्लेबाजी की। 16वें ओवर तक कैपिटल्स ने चार विकेट खोकर 183 रन बना लिए थे। अब महज 4 ओवर में बाकी के रन बनाने थे। ऐसा लग रहा था कि कैपिटल्स आसानी से जीत हासिल कर लेगी।

लेकिन अफगानिस्तान के नूर अहमद और नवीन-उल-हक की शानदार गेंदबाजी के आगे कैपिटल्स दबाव में आई। कैपिटल्स को आखिरी ओवर में 14 रन बनाने थे। जिससे बनाने से वे दो रनों से चूक गए। नूर अहमद ने 34 रन देकर दो विकेट लिए और नवीन-उल-हक ने 35 रन देकर एक विकेट झटका। नूर ने रहमानुल्लाह गुरबाज और विल जैक्स का विकेट लिया तो वहीं केशव महाराज ने भी खतरनाक लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

नवीन-उल-हक के अंतिम ओवर में 14 रन कैपिटल्स को बनाने थे और उनके युवा खिलाड़ी स्टीव स्टोक स्ट्राइक पर थे। इस रोमांचक ओवर में आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। लेकिन नवीन ने अंतिम गेंद पर केवल लेग बाई दी और अपनी टीम को मैच जिताने में भूमिका अदा की।

गुरबाज और विल जैक्स के बीच 154 रनों की विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी के कारण कैपिटल्स का रन-चेज सही दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा था। जैक्स ने पिछले दो सीजन में अपने शानदार स्ट्रोक-प्ले से एसए20 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान के बल्लेबाज गुरबाज भी शामिल हुए।

उन्होंने तेज गेंदबाजों और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ समान रूप से अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स पर आक्रमण किया, फिर डीएसजी के कप्तान केशव महाराज के खिलाफ स्वीप शॉट खेलकर अपना इरादा जाहिर कर दिया।

  • admin

    Related Posts

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    दिल्ली आईपीएल 2026 में KKR vs SRH मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव कर सकती हैं। वापसी करने और टीम…

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    कोलकाता गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से एक कोलकाता नाइट राइडर्स और एक सनराइजर्स हैदराबाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ