टेक्नोलॉजी और मार्केट की बारीकियां सीखकर बिजनेस वूमन बनेंगी ग्रामीण महिलाएं

महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आजीविका केंद्रित तकनीकों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

सीएम योगी के निर्देश पर महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को दिया जा रहा बढ़ावा

लखपति दीदियों को आगे बढ़ाकर करोड़पति दीदियां बनाना इस पहल का उद्देश्य : दीपा रंजन

लखनऊ,

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आजीविका-केंद्रित तकनीकों पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सरकारी मिशन, तकनीक विकसित करने वाली संस्थाओं, महिला उद्यमियों और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह समझना था कि किस प्रकार व्यवहारिक और नवाचारी तकनीकी समाधान उत्तर प्रदेश में महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को मजबूत बना सकते हैं। यह कार्यक्रम उप्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत साइंस फॉर इक्विटी, एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट डिवीजन, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स और विज्ञान आश्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।

प्रदर्शनी में सरदार पटेल नवीकरणीय ऊर्जा अनुसंधान संस्थान ने बायोमास कुकस्टोव और सोलर फ्रिज, आईआईटी बॉम्बे– RuTAG ने सोलर हाइड्रो डिस्टिलर, RuKart ने सब्जी कूलर, किसान धरमबीर ने मल्टी-पर्पज फूड प्रोसेसर तकनीक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने महिला उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि लखपति दीदियों को आगे बढ़ाकर करोड़पति दीदियां बनाना इस पहल का उद्देश्य है। उत्तर प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम से जुड़ी हैं।

सामाजिक रूप से उपयोगी तकनीकों से जोड़ा गया
ग्रामीण आजीविका संस्थानों की पहुंच को राष्ट्रीय स्तर की TAP-RISE (Technology Acceleration Platform for Rural Innovation and Social Entrepreneurship)
पहल के अंतर्गत समर्थित सामाजिक रूप से उपयोगी तकनीकों से जोड़ा गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त मिशन निदेशक जनमेजय शुक्ला ने कहा कि लखपति दीदियों की सफलता, करोड़पति बनने की संभावना दिखाती है।
डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रष्टांत पाटरा, डॉ. योगेश कुलकर्णी, कार्यकारी निदेशक, विज्ञान आश्रम, कनिका वर्मा, कार्यकारी उपाध्यक्ष, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के तरीके बताए।

admin

Related Posts

UP को 714 नए EV चार्जिंग स्टेशन का तोहफा, हाईवे और पेट्रोल पंप पर बढ़ेगा नेटवर्क

लखनऊ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के महंगे होते जाने के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) वालों के लिए गुड न्यूज है। सफर के दौरान बैटरी खत्म होने का उनका तनाव कम करने की…

योगी सरकार का बड़ा फैसला, OBC आयोग गठन को हरी झंडी; यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी तेज

लखनऊ   उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का इंतजार कर रहे करोड़ों ग्रामीणों और राजनीतिक दलों के लिए सोमवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न