लॉकअप में युवक मौत से बवाल, थाने का घेराव, खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर जाम, तोड़फोड़-पथराव

आजमगढ़

यूपी के आजमगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां तरवां थाने के लॉकअप में रविवार रात दलित युवक का शव फंदे से लटकता मिला। उसने पाजामा के नाड़े से शौचालय की खिड़की के सहारे फांसी लगाई थी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने के साथ ही खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही तोड़फोड़ किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। परिजनों ने पुलिस पर रुपये मांगने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने इस मामले में तरवां थानाध्यक्ष, एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर जबरदस्त तनाव है।

तरवां थाना क्षेत्र के उमरीपट्टी गांव का रहने वाला 21 वर्षीय शनि के खिलाफ क्षेत्र की एक युवती ने छेड़खानी करने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने 29 मार्च को शनि को पकड़कर हवालात में डाल दिया था। रविवार रात करीब 12 बजे लॉकअप के शौचालय में उसका शव फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पहले तो पुलिसकर्मी घटना को छिपाते रहे। बाद में अफसरों को जानकारी दी गई। शनि के गांव के लोगों को भी घटना के बारे में खबर लग गई। इसके बाद परिजनों संग 500 से भी अधिक ग्रामीण तरवां थाने पहुंच गए। थाने का घेराव करने के साथ ही बाजार में खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर दो जगहों पर जाम लगा दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था।

परिजन पुलिस पर युवक को छोड़ने के लिए रुपये मांगने और मारपीट कर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे थे। बवाल की आशंका में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही थी, लेकिन लोग मरने के लिए तैयार नहीं थे। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि इस मामले में तरवां थानाध्यक्ष, एक सब इंस्पेक्टर और मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस पर पीटने और रुपये मांगने के आरोप बेबुनियाद हैं। मृतक शनि का क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बाद में उसने शनि के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी।

जिस पर 29 मार्च को उसे हिरासत में लिया गया था। रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को उसका चालान किया जाना था। प्रेमिका द्वारा द्वारा छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराए जाने से वह तनाव में था। देर रात थाने के लॉकअप के शौचालय में अपने पाजामा के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • admin

    Related Posts

    Yogi Government’s Homestay Policy Gives New Wings to UP Tourism; Appeal Grows in Both Villages and Cities

    योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप किफायती होमस्टे और फार्मस्टे के लिए आए 3 हजार से ज्यादा आवेदन, 900 रजिस्टर्ड…

    आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदलेगा टाटा टेक्नोलॉजीज, डेलॉयट तैयार करेगा भविष्य की स्किल रणनीति

    योगी सरकार के विजन को गति देंगे टाटा टेक्नोलॉजीज और डेलॉयट, यूपी के युवाओं को मिलेंगे वैश्विक अवसर कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे