रोहित शर्मा के बल्ले पर कप्तानी के बोझ में लगी जंग, इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर-1

नई दिल्ली

वनडे और टी20 में तो बतौर कप्तान रोहित शर्मा अपने बल्ले से धूम मचा रहे हैं, मगर जब बात टेस्ट क्रिकेट की आती है तो मानों उनके बल्ले पर जंग लग जाती है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि रोहित शर्मा के आंकड़े कह रहे हैं। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में अपने 20 मैच खेल लिए हैं। अगर पिछले 50 सालों में भारत के लिए कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों के पहले 20 मैचों की तुलना की जाए तो रोहित शर्मा टॉप-5 में भी नहीं है। वहीं इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। जी हां, आईए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर-

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने पहले 20 मैचों में 35.11 की औसत से 1194 रन बनाए हैं। वह रन और औसत के मामले में इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। हालांकि बिना कप्तानी के रोहित शर्मा का टेस्ट में परफॉर्मेंस इससे अच्छा रहा है।

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेटर में बतौर बल्लेबाज 43 मैच खेले हैं, जिसमें 46.87 की औसत से उनके बल्ले से 3047 रन निकले हैं। इन आंकड़ों को देखकर साफ समझ आ रहा है कि हिटमैन टेस्ट में कप्तानी का बोझ नहीं झेल पा रहे हैं।

वहीं पहले 20 टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम पहले नंबर पर है। कोहली ने अपने पहले 20 मैचों में 60 से अधिक की औसत के साथ 1861 रन बनाए थे। वहीं अगर पहले 20 टेस्ट मैचों में बेस्ट एवरेज की बात करें तो इस लिस्ट में सुनील गावस्कर विराट कोहली से आगे हैं। गावस्कर ने बतौर कप्तान अपने पहले 20 टेस्ट मैचों में 62.62 की औसत से 1816 रन बनाए थे।

बतौर कप्तान पहले 20 टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन (पिछले 50 सालों में)

खिलाड़ी मैच रन  औसत
विराट कोहली 20 1861 60.03
सुनील गावस्कर 20 1816 62.62
सचिन तेंदुलकर 20 1630 54.33
एमएस धोनी 20 1226 51.08
राहुल द्रविड़ 20 1418 45.74
मोहम्मद अजहरुद्दीन 20 1287 44.37
रोहित शर्मा 20 1194 35.11
सौरव गांगुली 20 949 33.89
कपिल देव 20 747 24.09
बिशन सिंह बेदी 20 285 15

admin

Related Posts

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

नई दिल्ली आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला…

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

नई दिल्ली कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान में रहें, जज्बात में नहीं बहें। पंजाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी