रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच में टेस्ट से संन्यास लेना चाहते थे, बीसीसीआई ने उसे किया खारिज: रिपोर्ट

नई दिल्ली
रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट से संन्यास क्यों लिया? क्या बीसीसीआई ने उन्हें संन्यास के लिए कहा था? रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने रोहित शर्मा से दो टूक कह दिया था कि अब टेस्ट टीम में उनकी कोई भूमिका नहीं दिख रही। अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर जाना चाहते थे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तरह रिटायरमेंट का प्रस्ताव रखा था लेकिन बीसीसीआई ने उसे खारिज कर दिया। उसी के बाद हिटमैन को मजबूरन टेस्ट से संन्यास का ऐलान करना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना चाहते थे जहां भारत को अंग्रेजों के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। रिपोर्ट में भारतीय क्रिकेट से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच में टेस्ट से संन्यास लेना चाहते थे। महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही सीरीज के बीच में टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। हालांकि, बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के धोनी जैसे रिटायरमेंट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ता सीरीज के दौरान निरंतरता चाहते थे। उन्होंने रोहित शर्मा से कहा कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर बतौर खिलाड़ी तो भेजा जा सकता है लेकिन कप्तान के तौर पर नहीं। इसी के बाद रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया।

रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैच की 116 पारियों में 40.57 की औसत से कुल 4301 रन बनाए। इसमें उनके 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। तब विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के 5 दिन बाद विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कहकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया था।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    नई चंडीगढ़ राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज यशसवी जायसवाल एक रन और ध्रुव जुरेल 6 गेंद…

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    लंदन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज़ धमाकेदार अंदाज में किया. पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेज़बान इंग्लैंड को 38 रनों से हराकर सीरीज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी