शादी और बच्चों के बाद आध्यात्मिक गुरु बनी रीवा की राजकुमारी, इंडस्ट्री को किया अलविदा

रीवा
एक्ट्रेस, डांसर, कोरियोग्राफर रह चुकीं मोहिना कुमारी शोबिज की दुनिया छोड़कर अब पति और बच्चों संग सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं. रीवा की राजकुमारी मोहिना ने अपने करियर के पीक पर साल 2019 में सुयश रावत संग शादी रचाई थी. शादी के बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं. मगर अब कई लोगों का दावा है कि एक्ट्रेस आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं. 

आध्यात्मिक गुरु बनीं मोहिना?

दरअसल, मोहिना कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बड़ी भीड़ के सामने प्रवचन देती नजर आ रही हैं. मोहिना अपने भाषण में, सादगी से जिंदगी गुजारने की अहमियत बताती दिखीं और इंसानियत का संदेश देती नजर आईं. 

मोहिना का वीडियो देखने के बाद लोगों का मानना है कि वो अब ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अध्यात्म और समाज सेवा के जरिए लोगों को सही रास्ता दिखाने की कोशिश कर रही हैं. 

मोहिना वायरल वीडियो में इमोशनल होती हुई भी दिखीं. वो नम आंखों से कहती दिखीं- क्या मैं बुरे काम करके, बुरी कमाई करे, वो खिलाऊं अपने बच्चो को या मैं किसी के सिर पर चढ़कर सक्सेस पाऊं? ये आज हम सोच लें अगर कि बेइमानी नहीं करनी है तो नहीं करनी है. लेकिन हमें लगता है कि हमें अपने बच्चों को ये देकर जाना है. लेकिन आपके दादा जी और दादी जी भी एक मासूम जीवन जी रहे थे. मिट्टी के घर बना रहे थे, चूल्हे पर खाना बना रहे थे, मगर फिर भी आप लोग हो ना यहां, कहीं गए तो नहीं. 

मोहिना कुमारी का वीडियो देख लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं. अब सच क्या है ये तो वही बता सकती हैं. मोहिना की बात करें तो वो असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं. वो मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पाराज सिंह की बेटी हैं. 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो एक ट्रेंड डांसर हैं. उन्होंने 'डांस इंडिया डांस' रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. वो कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं- जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिलसिला प्यार का, कुबूल है. मगर करियर के पीक पर उन्होंने सुयश रावत संग शादी करके शोबिज को अलविदा कह दिया था. वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. 

admin

Related Posts

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 0 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव