रीवा पुलिस ने मानव तस्करी का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

रीवा

 मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अभी भी फरार है। फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जा रही है।
नवंबर 2023 का मामला

दरअसल, मामला 25 नवंबर 2023 का है। जब कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसकी उम्र 15 साल बताई गई जो कि 9th क्लास में पढ़ती थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आई। उसके पास जो मोबाइल था वह भी स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने कही ये बात

थाना प्रभारी जे.पी. पटेल का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली गई। काफी छानबीन करने के बाद सब के आधार पर रविंद्र कोरी को अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान खुलासा हुआ कि वह उस लड़की को सूरत ले गया था, जहां वह एक दंपति के साथ मिलकर राजस्थान के जालौर जिले में रहने वाले उत्तम सिंह के हाथों 3 लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उत्तम सिंह ने लड़की से शादी रचाई, फिर उसे अपने पत्नी के रूप में रखकर दुष्कर्म करता रहा।

वहीं, पुलिस ने किशोरी को जालौर स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर लिया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, उत्तम सिंह और उसका साथी मौके से फरार हो चुका है, जिनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच कल्लू सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिन्हें दमोह जिला के बटियागढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

admin

Related Posts

प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

भोपाल.  "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं नागालैंड के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समन्वय को बनाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक्सपोज़र विज़िट” का आयोजन किया गया।…

पत्नी ने कराई पति की हत्या, फिर रो-रोकर किया ड्रामा; ‘कातिल’ बीवी का वीडियो हुआ वायरल

धार  मध्य प्रदेश के धार में एक पत्नी ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह अपने पति की हत्या कर दी. दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें