झारखंड जेईटी परीक्षा में संशोधन: 15 नए विषय जोड़े गए, अभ्यर्थियों को बड़ा मौका

झारखंड JET में बड़ा बदलाव: योग्यता नियमों में ढील, 15 नए विषय हुए शामिल

JET 2025 अपडेट: अब इन विषयों के छात्र भी होंगे पात्र, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

अलायड विषयों से स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भी अब झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) में शामिल हो सकेंगे। झारखंड लोक सेवा आयोग ने उन विषयों की सूची जारी कर दी है, जिन विषयों से स्नातकोत्तर अभ्यर्थी संबंधित कोर विषय में इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। जैसे, जो अभ्यर्थी आर्कियोलाजी विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण हैं, वे इसके कोर विषय इतिहास से इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। इसी के साथ आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है।

वहीं, अब ऑनलाइन आवेदन में संशोधन तीन से पांच दिसंबर शाम पांच बजे तक हो सकेगा। ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, तथा अलायड विषयों के अनुसार कोर विषय को लेकर ऑनलाइन आवेदन में सुधार करना चाहते हैं, निर्धारित अवधि में आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

दो दिसंबर तक शुल्क भुगतान
झारखंड पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए एक दिसंबर रात 11.45 बजे तक आनलाईन आवेदन जमा किए जा सकेंगे। जबकि, परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि दो दिसंबर शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा।

– झारखंड लोक सेवा आयोग ने ने विषयों की सूची जारी करते हुए आवेदन की तिथि भी बढ़ाई

कोर विषय और उनके अलायड सब्जेक्ट

– लाइफ साइंस: बायोटेक्नोलाजी,

माइक्रोबायोलाजी इन लाइफ सांइस, बायो- इंफार्मेटिक्स एंड बायोटेक्नोलाजी, लाइफ साइंस, बायोकेमेस्ट्री, बायो साइंसेज

– इतिहास: ऑर्कियोलाजी

– श्रम और समाज कल्याण: ग्रामीण विकास

– होम साइंस: क्लिनिकल न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स, टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइनिंग

– फिजिकल साइंसेज (भौतिकी): इलेक्ट्रानिक साइंस

– जियोलाजी: जीयोफिजिक्स इन अर्थ, एटमोसफेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज

– परफार्मिंग आर्ट डांस/ड्रामा/थियेटर: थियेटर आर्ट

– कंप्यूटर साइंसेज एंड अप्लीकेशन: कंप्यूटर अप्लीकेशन

 

admin

Related Posts

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर से सक्रिय

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर खुला भोपाल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 के आवेदन पत्र में कॉलम 7.7…

MP बोर्ड अपडेट: 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी शुरू

 भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि इस साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार