बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री ने किया लोकार्पण, मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी की शुरुआत

बलौदा बाजार.

बलौदाबाजार में राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी की शुरआत हुईं जो इसे शहरी पहचान दिलाएगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सोमवार को विधिवत पूजा -अर्चना कर बलौदाबाजार चौपाटी का लोकार्पण किया। साथ ही फीता काट कर चौपाटी का उद्घाटन किया गया और आमजनों के लिये खोल दिया गया।

शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा सुन्दर और आकर्षक चौपाटी विकसित किया गया है। इसके साथ ही सरोवर का सौन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य भी किए गए हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा सकारात्मक सोच के साथ चौपाटी विकसित किया गया है जो शहर के लिये उपलब्धि है। इस चौपाटी में शहरवासी मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ ले सकेंगे। चौपाटी को बहुत ही सुंदर बनाया गया है लेकिन इसकी सुंदरता बनाए रखने के लिये साफ- सफाई का ध्यान रखना होगा।

उन्होंने कहा कि आज बलौदाबाजार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। विकास के लिये सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर अपने चिर परिचित अंदाज में प्रसिद्ध छत्तीसगढी गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया।तकनिकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि रायपुर की तर्ज पर बहुत ही सुंदर चौपाटी विकसित की गई है जहां एक ही स्थान पर मनोरंजन व अनेक व्यंजन उपलब्ध होग़ा। बलौदाबाजार नगर तेजी से विकास हो रहा है जिसमें सभी का सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के 2047 तक विकसित भारत संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने सबका सहयोग जरुरी है। इसके पूर्व मंत्री द्वय ने चौपाटी का भ्रमण कर स्टॉलो और दुकानों का अवलोकन किया और लोगों की प्रतिक्रिया भी जानी। उन्होंने लोगों से चौपाटी का आनंद लेने और स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की।

फूड जोन और चिल्ड्रेन प्ले एरिया*-चौपाटी में एक आधुनिक फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट विकसित किए गए हैं जिसमें एक दर्जन से अधिक स्टॉल है। इसके अलावा, बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया में झूले और अन्य मनोरंजन साधन उपलब्ध कराए गए हैं।चौपाटी में सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए पार्किंग की व्यवस्था, फ्लोटिंग फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट और फ्लोटिंग जेट्टी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके अलावा, चौपाटी में कांक्रीट सड़क और लॉन जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई है। इस चौपाटी के शुरू ही जाने से शहरवासियो को मनोरंजन का एक नया केन्द्र मिल गया है। युवा और बच्चे मनोरंजन के लिये वहीं बुजुर्ग सरोवार के चारों तरफ बने पाथ-वे में वाकिंग के लिये आ सकते हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा,लक्ष्मी बघेल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

जंगल सफारी का मजा अब ज्यादा खर्चीला, नंदनवन जू की एंट्री फीस और बस किराया बढ़ा

रायपुर. नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना पर्यटकों के लिए अब महंगा हो सकता है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जू के प्रवेश शुल्क, सफारी…

जहरीले तरीके से पकाए जा रहे थे फल, खाद्य विभाग की कार्रवाई में केला समेत कई फल जब्त

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले में गर्मियों के मौसम में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। तीन दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला