निर्धारित समयावधि में करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण – राजस्व मंत्री वर्मा

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण – राजस्व मंत्री वर्मा

राजस्व महाभियान 3.0 में दिए लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करना है

भोपाल

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने समस्त तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारियों से कहा है कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करे। राजस्व महाअभियान 3.0 में दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया जाए। राजस्व महाअभियान एक और दो की सफलता के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्व महाभियान 3.0 को 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक संचालित करने के निर्देश दिए है। राजस्व और प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा शुक्रवार को मुरैना में राजस्व महा अभियान की समीक्षा कर रहे थे। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि अधिकारी पूरा सहयोग देते हुए ईमानदारी से समय पर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें ताकि सभी के राजस्व संबंधी कार्य समय पर निराकृत हो सकें।

मंत्री वर्मा राजस्व महाभियान 3.0 की समीक्षा करते हुए कहा कि मुरैना जिले की 8 तहसीलों में 4 हजार 616 लक्ष्य के अनुरूप 2 हजार 441 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया जबकि लंबित 2 हजार 177 पाए गये। जिले का निराकरण का प्रतिशत 52.86 रहा। इस पर उन्होंने राजस्व अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की और अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, नक्शा दुरूस्ती, परंपरागत रास्ते, नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान और स्वामित्व योजना के संबंध में राजस्व अधिकारियों से जानकारी ली एवं सभी को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिये।

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि समस्या का समाधान करना हम सबका दायित्व है। जो जिम्मेदारी हमको शासन ने दी है उस पर अधिकारी खरे उतरें और लोगों को न्याय दिलायें। उन्होंने कहा कि नामांतरण करते समय आस-पास के काश्तकारों के इश्तिहार जारी करायें ताकि लोगों में आपस में मन-मुटाव न हो। किसान हमारा अन्नदाता है उसकी हर समस्या का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानमंत्री का नारा है कि सबका साथ, सबका विकास यही मंशा हम सभी अधिकारियों में होनी चाहिये।

समस्त तहसीलदार समय-समय पर अपने पटवारियों की मीटिंग लें

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों के पटवारियों की बैठक लें और राजस्व महाभियान 3.0 में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करायें।

 

  • admin

    Related Posts

    डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई

    भोपाल.  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा 01 अप्रैल से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित कर मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए…

    मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं

    भोपाल.  कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के आईटीआई एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थानों से तैयार हो रही युवा प्रतिभाएं अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 6 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती