रेणुका चौधरी का बीजेपी पर हमला: कहा- सब ठीक है, बस पार्टी में अजीब वायरस है

नई दिल्ली 
उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने तंज कसा है। संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में अजीब वायरस है जो इन्हें लग गया है। कांग्रेस एमपी से पूछा गया कि धनखड़ के इस्तीफे में आपको कुछ गड़बड़ क्यों लग रहा है? इस पर रेणुका चौधरी ने कहा, 'क्या भाजपा ने कभी ठीक से किया है? अगर तबीयत खराब है तो एम्स जैसे बहुत बढ़िया अस्पताल हैं। इसका इलाज हम करवा देंगे। उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य का ऐसा कौन सा बड़ा मुद्दा है? वे लंबे-तंबे और हट्टे-कट्टे जाट हैं। सब ठीक-ठाक है मगर ये सरकारी बीमारी है। ये अजीब वायरस भाजपा में घूमता रहता है, जो इनको भी लग गया है।'

जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा गरमाई हुई है। राजद सांसद मनोज झा ने इस पर कहा, 'स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है। मुझे इस सरकार की कुछ चीजें जो बेहद परेशान करती है कि गैर पारदर्शिता इनकी पहचान बन गई है। कोई निर्णय क्यों होता है? कोई बीच कार्यकाल में अपना इस्तीफा देते हैं, ये पूरी सरकार पर प्रश्न है। अभी तक प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है की नहीं ये भी चिंता का विषय है।'

भाजपा नेताओं ने किया बचाव
दूसरी ओर, धनखड़ के इस्तीफे का भाजपा नेता बचाव करते नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद डॉ. भागवत किशनराव कराड ने कहा, 'उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था और कुछ दिन पहले वह AIIMS में भर्ती थे। मैं समझ सकता हूं अगर स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो यही कारण है उनके इस्तीफे की।' बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि ये विपक्ष है इनका काम है बोलना। किसी के स्वास्थ्य का भी मजाक उड़ा सकते हैं और उस पर भी राजनीति कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'इंसान को कब क्या हो जाए ये आप नहीं बता सकते हैं। उनको डॉक्टर ने कहा है आराम करने को तो अगर कोई आराम करना चाहता है तो उस पर भी ये राजनीति कर रहे हैं। राजनीति का लेवल दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है।'

 

  • admin

    Related Posts

    कांग्रेस में बदलाव तय! डीके शिवकुमार संभालेंगे कर्नाटक की कमान, आज होगा सत्ता हस्तांतरण

    बेंगलुरु  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सीएम सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में यह ऐलान किया। सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के…

    ममता को बड़ा झटका लगने के संकेत! भाजपा बोली- TMC के कई विधायक छोड़ सकते हैं साथ

    कलकत्ता णमूल कांग्रेस में जल्द ही बड़ी टूट हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी सांसद का दावा है कि आधे से ज्यादा टीएमसी सांसद पार्टी बदलने के लिए तैयार हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 0 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल