पुलिस के सामने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़-बीजापुर में 11 लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों ने किया माओवाद से तौबा

बीजापुर.

बीजापुर में शुक्रवार को एक बार फिर लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। 11 लाख रुपये के इनामी सहित पांच नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। इस वर्ष अब तक 189 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं, विभिन्न घटनाओं में शामिल 473 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

बस्तर आईजी, डीआईजी दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ डीआईजी ऑप्स व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर, कोबरा व सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से तथा सरकार की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति तथा जिले में चलाए जा रहे नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर पश्चिम बस्तर डिवीजन के कंपनी नम्बर 2 के सेक्शन ए सदस्य, पार्टी सदस्य, जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 5 नक्सलियों ने नक्सलवाद की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को पुलिस व सीआरपीएफ के आला अफसरों के सामने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में संतु कोडमे, पायकु पुनेम, गुड्डू हपका, सोमारू माड़वी व भीमा कश्यप शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 – 25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई। इसी के साथ ही इस वर्ष अब तक 189 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं, विभिन घटनाओं में शामिल 473 नक्सलियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

admin

Related Posts

उत्तर प्रदेश विकास की रफ्तार पर दौड़ रहा, GDP ग्रोथ 11 प्रतिशत से ज्यादा: जयवीर सिंह

सूरज की रोशनी से बदली जिंदगी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना बनी सोनसाय बाकड़े के लिए राहत और बचत का माध्यम 4-5 हजार रुपए का मासिक बिजली बिल घटकर 120…

डिजिटल स्किल्स की ओर बढ़ते कदम, तकनीकी कार्यक्रम में छात्रों को मिल रही हाईटेक ट्रेनिंग

बलौदा बाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन व जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के छह विकासखंडों में 10 दिवसीय तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इस अभिनव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न