बारिश से राहत, लेकिन खतरा बरकरार—15 अगस्त के बाद कोटा-उदयपुर में तेज बरसात का पूर्वानुमान

जयपुर

राजस्थान में मानसून की शुरुआत में हुई भारी बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। अगस्त की शुरुआत से ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ चुकी हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में बारिश की चेतावनी भी नहीं है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होंगी। इसके प्रभाव से 15 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान व 16 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में पहले दौर मानसून में सामान्य से करीब 90 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई। मानसून सीजन में राजस्थान में औसत वर्षा का स्तर 424.71 एमएम रहता है। अब तक 410.92 एमएम बारिश प्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो अब तक 271 छोटे तथा मध्यम बांध पूरी तरह भर चुके हैं। वहीं 23 बड़े बांधों में से 8 बांधों पर चादर चल चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा वर्षा बारां जिले में हुई है। यहां एक जून से अब तक 1541 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं सीजन में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा चित्तौड़गढ़ के बस्सी में हुई है। यहां एक ही दिन में 320 एमएम बारिश हुई थी।

  • admin

    Related Posts

    केरल में गरजे राजस्थान के CM भजनलाल: नामांकन के दौरान 4 प्रत्याशियों के समर्थन में दिखा दम

    तिरुवनंतपुरम/जयपुर. केरलम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम और आसपास के क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशियों के नामांकन…

    भरोसे पर वार: अनु डाकपाल ने 5 लाख का किया गबन, पुलिस जांच जारी

    बांसवाड़ा बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के उप डाकघर में नियुक्त रहे एक अनु डाकपाल ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। विभागीय पत्रावलियों के मिलान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 1 views
    लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

    पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

    • By admin
    • March 22, 2026
    • 1 views
    पंजाब किंग्स की कप्तानी: 17 धुरंधर हटाने में हुए नाकाम, कांटों भरा ताज बना सिरदर्द

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प