देश में कोरोना से राहत : 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 329 की कमी

नई दिल्ली,

देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आने से सोमवार को इनकी संख्या घटकर 4425 रह गयी और इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 20947 पहुंच गयी।पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से छत्तीसगढ़ में एक और मरीज की मौत होने के साथ देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 124 हो गया। गौरतलब है कि 22 मई को देश में कोरोना के सिर्फ़ 257 मामले सक्रिय थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 329 की कमी दर्ज की गयी। दूसरी ओर इस वायरस के संक्रमण से 664 मरीज स्वस्थ हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नये वेरिएंट, विशेष रूप से एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गये एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट के कारण संक्रमण हो रहा है। इन वेरिएंट्स की जांच चल रही है।

मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में दक्षिण भारत का केरल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। हांलाकि आज आठ सुबह तक 103 मामले घटने के साथ कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 840 रह गया। राष्ट्रीय राजधानी में 77 मामले घटने से संक्रमितों की कुल संख्या 435 रह गयी। महाराष्ट्र में 26 मामले घटने से सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 298 रह गयी और गुजरात में 11 मामले घटने से कुल संख्या घटकर 638 रह गयी है। पिछले 24 घंटों में पांच राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गयी है। इस अवधि में मणिपुर में सबसे अधिक 28 सक्रिय मामले सामने आये, जबकि केरल में सबसे अधिक 103 सक्रिय मामले कम हुए हैं।

पश्चिम बंगाल का नवीनतम आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन वहां कोरोना के सक्रिय मामले 747 हैं। कर्नाटक में 251, तमिलनाडु में 127, उत्तर प्रदेश में 226, राजस्थान में 206, हरियाणा में 69, मध्य प्रदेश में 91, आंध्र प्रदेश में 34, ओडिशा में 36, छत्तीसगढ में 66, बिहार में 19, सिक्किम में 46, पंजाब मेें 59, झारखंड में 15, असम में 41, मणिपुर में 132, जम्मू-कश्मीर में 18, तेलंगाना और उत्तराखंड में नौ-नौ, पुड्डुचेरी में चार, गाेवा और चंडीगढ़ में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और त्रिपुरा में एक-एक सक्रिय मामले हैं। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने लोगों से कोराना नियमों का पालन करने और मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

 

  • admin

    Related Posts

    सोने के बाद अब विदेशी सामान निशाने पर! रुपये को बचाने के लिए सरकार बना रही नई नीति

    नई दिल्ली भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 96.5 पर बंद हुआ, जबकि  यह 96.34 पर था. इस गिरते हुए रुपया को संभालने के लिए पिछले महीने…

    ‘सपेरे’ वाले कार्टून पर बवाल, भारत में नॉर्वे के अखबार की आलोचना तेज

    नई दिल्ली नॉर्वे के एक बड़े अखबार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्टून बनाया है जिस पर अब विवाद शुरू हो गया. इस कार्टून में पीएम मोदी को सपेरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला