विद्यार्थियों के लिए राहत! जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले की समय सीमा बढ़ी

जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में कक्षा 6 में दाखिला लेने के इच्छुक  विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक किसी कारणवश एडमिशन फॉर्म नहीं भरा है उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है, नवोदय विद्यालय समिति ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 अगस्त 2025 कर दी है।

देश के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में शामिल जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए लास्ट डेट को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है, अब प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

27 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन  

नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 27 अगस्त तक कर दिया गया है। पहले इसके लिये 13 अगस्त की तिथि निर्धारित थी।

13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी प्रवेश परीक्षा

जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 शनिवार को आयोजित की जाएगी । इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या फिर www.cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी गई है।
विद्यार्थियों को मिलती हैं ये सुविधाएं 

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्र, छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तक एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। जिसके अलावा नवीन शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थियों को कम्प्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लास की सभी सुविधाएँ उपलब्ध  कराई जाती हैं।
आवेदन करने के लिए ये है पात्रता

    मध्य प्रदेश में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं वे शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, विद्यालयों में सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्यनरत होना चाहिए।
    आवेदन करने वाले विद्यार्थी ने कक्षा तीसरी, चौथी, पाँचवीं में लगातार प्रत्येक पूर्ण सत्र में अध्ययन किया हो और वो  फेल नहीं हुआ हो।
    विद्यार्थी का जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ हो।

JNV एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन

    जो विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहता है उसे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    वेबसाइट ओपन होने के बाद अब रजिस्ट्रेशन फॉर क्लास 6th जेएनवीएसटी 2026-27 की लिंक दिखाई देगी।

    लिंक पर क्लिक करना होगा वहां एक पेज ओपन होगा, वहां फॉर्म होगा, उस फॉर्म में एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी भरकर इस फॉर्म को आधार नंबर से लिंक करना होगा।

    विद्यार्थियों को बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

    एडमिशन फॉर्म को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह से दो बार चेक करें जिससे गलती नहीं रहे इसके बाद जमा कर दें।

    इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखना बिल्कुल ना भूलें।

admin

Related Posts

NEET UG 2026 विवाद के बाद NTA में बड़े बदलाव, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक के विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA शुरू से लेकर अंत तक अपनी व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस कर रहा…

भारतीय नौसेना SSC IT भर्ती 2026: 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और प्रक्रिया

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up