त्योहारी सीजन से पहले राहत: सोया तेल की रिकॉर्ड खरीद, दाम बढ़ने की उम्मीद नहीं

इंदौर
 भारत ने सितंबर से दिसंबर डिलीवरी के लिए चीन से रिकॉर्ड 1.5 लाख टन क्रूड सोयाबीन तेल (Soyabean Oil) के सौदे किए हैं। चीनी तेल की कीमतें दक्षिण अमेरिका की तुलना में 15–20 डॉलर प्रति टन कम हैं। भारत के लिए ट्रांजिट टाइम भी केवल 2–3 सप्ताह है, जिससे आयातकों को समय और लागत दोनों में बचत हो रही है।

चीन ने रिकॉर्ड सोयाबीन आयात के चलते बड़ी मात्रा में सोया तेल स्टॉक जमा कर लिया है, जिसे घटाने के लिए वह भारत को 1,140 डॉलर प्रति टन की प्रतिस्पर्धी दर पर सौदे कर रहा है। भारत अब तक मुख्य रूप से अर्जेंटीना और ब्राजील से सोया तेल मंगाता था, लेकिन इस बार चीन की तरफ रुख किया है।

चीन, जो सामान्यतः आयातक रहा है, अब सरप्लस स्टॉक के कारण निर्यातक बनकर उभरा है। भारत अपनी कुल खाद्य तेल जरूरत का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है और यदि चीनी ऑफर्स मौजूदा स्तर पर बने रहते हैं, तो आगे और खरीदारी की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए खाद्य तेलों में कोई बड़ी तेजी की स्थिति नजर नहीं आ रही है।

इधर, सस्ते खाद्य तेलों के आयात से भारतीय किसानों की परेशानी और बढ़ जाएंगी। खासतौर पर सोयाबीन किसानों के लिए आयातित तेल उनकी उपज का दाम कम करने वाला कारक बन सकता है। इधर, सोया तेल में सीमित पूछताछ रहने और सप्लाई टाइट होने के कारण भाव में मजबूत बोल गए हैं।

admin

Related Posts

Japan Mango Ban: भारत को बड़ा झटका! जापान में इस खास आम का सबसे ज्यादा चलता है स्वाद

नई दिल्ली भारत दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक है. यहां हर साल लगभग 24 मिलियन मीट्रिक टन आम की पैदावार होती है और इसकी बेहतरीन किस्म दुनिया भर…

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कहीं बढ़े तो कहीं स्थिर; जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली  पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान आज सुबह 6 बजे हो गया है। राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला