श्रीनगर और कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं 7 जून से शुरू होंगी

श्रीनगर

श्रीनगर और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उत्तर रेलवे ने ऐलान किया है कि 7 जून 2025 से इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं. ये ट्रेनें हफ्ते में छह दिन चलेंगी और इससे श्रीनगर से कटरा तक की दूरी बहुत कम समय में तय की जा सकेगी. खास तौर पर उन यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद फायदेमंद होगी, जो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं या फिर कश्मीर घाटी से जम्मू क्षेत्र के बीच नियमित यात्रा करते हैं.

इस रूट पर दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी – एक जोड़ी ट्रेन नंबर 26404 और 26403 के नाम से चलेगी, जबकि दूसरी जोड़ी ट्रेन नंबर 26401 और 26402 के नाम से. ये सभी ट्रेनें श्रीनगर और कटरा के बीच चलेंगी और बीच में बनिहाल स्टेशन पर भी रुकेंगी, ताकि रास्ते के यात्रियों को भी सुविधा मिल सके.
क्या है टाइमिंग

पहली जोड़ी में ट्रेन नंबर 26404 श्रीनगर से सुबह 8 बजे रवाना होगी और बनिहाल होते हुए सुबह 10:58 बजे कटरा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 26403 दोपहर 2:55 बजे कटरा से चलेगी और शाम 5:53 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. दूसरी जोड़ी में ट्रेन नंबर 26401 कटरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी और दोपहर 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. वापसी की ट्रेन नंबर 26402 दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचेगी.
आरामदायक सफर, होगा चहुंमुखी लाभ

इन ट्रेनों की शुरुआत से घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच सफर करना और भी आसान हो जाएगा. वंदे भारत ट्रेनों को उनके आधुनिक डिब्बों, तेज रफ्तार और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है. इससे ना सिर्फ तीर्थ यात्रियों को बल्कि व्यापार, कामकाज और शिक्षा के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी बहुत फायदा होगा.

अब यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनें पकड़ने या सड़क मार्ग से घंटों का सफर करने की ज़रूरत नहीं होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से वे कुछ ही घंटों में कटरा या श्रीनगर पहुंच सकेंगे. इस सेवा से जम्मू-कश्मीर के दोनों हिस्सों के बीच नजदीकियां और संपर्क और भी मजबूत होंगे.

admin

Related Posts

7 साल बाद भारत दौरे की तैयारी में शी जिनपिंग? दिल्ली में BRICS मंच पर पुतिन संग दिख सकते हैं नजर

नई दिल्ली भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की…

‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 2 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस