रीट बना कारण, राजस्थान-मार्च के पहले हफ्ते में हो सकती हैं बोर्ड की परीक्षाएं

अजमेर.

अब राजस्थान बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इनकी तारीखें आगे बढ़ा दी गई है। अब मार्च के पहले हफ्ते में बोर्ड की परीक्षाएं हो सकती हैं। पूर्व में ये परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होनी थीं। राजस्थान बोर्ड  रीट की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को कर रहा है। इस वजह से बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे खिसका दिया गया है।

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि रीट के लिए बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसकी वजह से अब दो जिम्मेदारियां बोर्ड को निभाना है। सभी परीक्षाएं बेहतर ढंग से आयोजित हो सके। इस वजह से बोर्ड 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं को आगे बढ़ा रहा है। दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर करवाना संभव नहीं है। दोनों ही परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं।  बोर्ड की सेकेंडरी  और सीनियर सेकेंडरी  की परीक्षा में करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

5 से 10 मार्च के बीच शुरू होंगी परीक्षा
बोर्ड की परीक्षा अब 5 से 10 मार्च के बीच शुरु हो सकती हैं।  फिलहाल बोर्ड ने  परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया  है। ये केवल संभावना है, जो बोर्ड सूत्र बता रहे हैं।  सीनियर सेकेंडरी  की प्रेक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2025 में ही शुरू करवाकर पूरी करवा ली जाएंगी। इस अवधि में रीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से बोर्ड को तैयारी करने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी।

पूर्व में बोर्ड परीक्षा का यह था कार्यक्रम
बोर्ड द्वारा पूर्व में सालाना मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 20 फरवरी और सेकेंडरी व प्रवेशिका की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन अब इसे भी बदल दिया गया है।

admin

Related Posts

RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने किया राजस्थान आरएएस में टॉप, फाइनल रिजल्ट जारी

जयपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षा, RAS-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो कैंडिटे्स 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुए RPSC RAS…

PWD को फटकार, 30 दिन में बहू को नियुक्ति देने का कोर्ट का निर्देश

जयपुर राजस्थान में अब अनुकंपा नियुक्ति को लेकर 'बहू और बेटी' के बीच का कानूनी फर्क खत्म हो गया है. हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक आदेश में स्पष्ट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके