सीएम योगी के नेतृत्व में 39 रिकॉर्ड कल्याण मंडपम् तैयार, गरीब परिवार भी मनाएंगे भव्य समारोह

 

प्रदेश में अब तक 66 कल्याण मंडपम् की परियोजनाओं को 260 करोड़ की स्वीकृति

महज 11,000 रुपये शुल्क पर मिलेगी विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों की सभी सुविधाएं

बुकिंग प्रक्रिया में सुगमता और पारदर्शिता लाने के लिए एक विशेष ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल

बड़ी आसानी से लोग इन सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग करा सकेंगे

लखनऊ/गोरखपुर,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने आम और कमजोर वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब महंगे मैरिज हॉल या बैंक्वेट हॉल की बुकिंग का भारी भरकम बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। सरकार ने “मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना” के तहत प्रदेश के नवसृजित एवं सीमा विस्तारित नगरीय क्षेत्रों में कल्याण मंडपम् के निर्माण की बड़ी पहल की है।
प्रदेश में अब तक 66 कल्याण मंडपम् परियोजनाओं को 260 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इनमें से रिकॉर्ड 39 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 27 निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मानबेला और राप्तीनगर विस्तार योजना में निर्मित कल्याण मंडपम् का लोकार्पण किया। इसके निर्माण के लिए सीएम योगी ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है।
बुकिंग प्रक्रिया में सुगमता और पारदर्शिता लाने के लिए एक विशेष ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल भी विकसित किया गया है, जिससे लोग आसानी से इन सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग करा सकेंगे।

गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

कल्याण मंडपम् में विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे हॉल, किचन, चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

बेहद कम शुल्क पर उपलब्ध होंगी सुविधाएं

सरकार ने इन कल्याण मंडपम् का शुल्क भी बेहद कम रखा है। किसी आयोजन के लिए मात्र 11,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपने मांगलिक कार्यों को सम्पन्न करने में कोई कठिनाई महसूस न करे।

यहां बन चुका है कल्याण मंडपम्

जिन क्षेत्रों में कल्याण मंडपम् का निर्माण हो चुका है उनमें अलीगढ़ (मद्रक), अम्बेडकरनगर (राजे सुल्तानपुर, जहांगीरगंज), अमरोहा, अयोध्या (नगर तथा मां कामाख्या), आजमगढ़ (जहानगंज बाजार), बस्ती (कप्तानगंज), फर्रुखाबाद (नवाबगंज), फतेहपुर (असोधार), फिरोजाबाद (मक्खनपुर) गोरखपुर (नगर), कानपुर देहात (कंपेसी, रनिया), कौशाम्बी (दारानगर), लखनऊ (नगर तथा बंथरा), महाराजगंज (बृजमनगंज) मऊ (मऊनाथ भंजन) मुजफ्फरनगर (खतौली, नौगावां), प्रतापगढ़ (रामगंज), सोनभद्र (ओबरा, अनपरा), सुल्तानपुर (लंभुआ), उन्नाव (अचलगंज) आदि प्रमुख हैं।

इन जगहों पर कल्याण मंडपम् निर्माणाधीन

प्रदेश में जिन जगहों पर कल्याण मंडपम् निर्माणाधीन हैं उनमें आगरा (नगर), अलीगढ़ (नगर तथा जवा सिकंदरपुर), भदोही, बहराइच (नगर, कैसरगंज, रुपईडीहा), बलिया (रत्सर कलां), बाराबंकी (नवाबगंज, रामसनेही घाट), बस्ती (गणेशपुर), बिजनौर, बुलंदशहर (अनूपशहर), चित्रकूट (चित्रकूट धाम), देवरिया, एटा (मिरहची), गोरखपुर (कैंपियरगंज), हाथरस, जालौन, जौनपुर (गौरा बादशाहपुर), कौशाम्बी (मंझनपुर, चरवा), पडरौना, लखीमपुर खीरी (निघासन), मथुरा, प्रतापगढ़ (बेल्हा प्रतापगढ़, कोहडौर), प्रयागराज, रामपुर (दढ़ियाल, सैफनी), संत कबीर नगर (खलीलाबाद, बखिरा) शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर (नगर, बढ़नी चाफा व कपिलवस्तु) सोनभद्र (नगर), वाराणसी (नगर) आदि प्रमुख हैं।

  • admin

    Related Posts

    Yogi Government’s Homestay Policy Gives New Wings to UP Tourism; Appeal Grows in Both Villages and Cities

    योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप किफायती होमस्टे और फार्मस्टे के लिए आए 3 हजार से ज्यादा आवेदन, 900 रजिस्टर्ड…

    आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदलेगा टाटा टेक्नोलॉजीज, डेलॉयट तैयार करेगा भविष्य की स्किल रणनीति

    योगी सरकार के विजन को गति देंगे टाटा टेक्नोलॉजीज और डेलॉयट, यूपी के युवाओं को मिलेंगे वैश्विक अवसर कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे