हाल ही में ई पलानीस्वामी और अमित शाह की मुलाकात हुई थी, स्टालिन को मात देने के लिए BJP और AIADMK मिलाएंगे हाथ?

नई दिल्ली
तमिलनाडु में सियासी पार हाई है। पिछले कुछ दिनों से परिसीमन और ट्राइल लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर डीएमके और भाजपा आमने सामने है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव है। एक तरफ जहां, भाजपा और डीएमके नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है। वहीं, दूसरी ओर AIADMK आगामी विधानसभा चुनाव की प्लानिंग में जुट गई है। भाजपा और डीएमके के बीच चल रही सियासी संघर्ष पर AIADMK की पैनी नजर है।

क्या हो सकती है भाजपा-AIADMK में गठबंधन?
अटकलें लगाई जा रही है कि AIADMK और भाजपा के बीच गठबंधन हो सकती है। हालांकि, एआईएडीएमके नेता ई पलानीस्वामी ने अभी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। हाल ही में ई पलानीस्वामी और अमित शाह की मुलाकात हुई थी। मीडिया से बात करते हुए AIADMK नेता ने कहा कि गठबंधन पर कोई भी फैसला चुनावों के करीब आने पर लिया जाएगा। "यह राजनीति है, राजनीतिक स्थिति के अनुसार बदलाव होते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा,"हम अभी कैसे बता सकते हैं? 2019 के चुनाव के समय हमने कब गठबंधन किया था? फरवरी में हमने घोषणा की थी। इसी तरह, हम समान विचारधारा वाले दलों से बात करेंगे और चुनाव नजदीक आने पर गठबंधन पर फैसला लेंगे।"

ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी पर क्या बोली AIADMK?
एआईएडीएमके नेता ई पलानीस्वामी ने कहा, तमिलनाडु के छात्रों के लिए दो-भाषा फॉर्मूले पर AIADMK का रुख भी स्पष्ट है। उन्होंने कहा, "दो-भाषा (फॉर्मूला) सीएन अन्नादुरई, एमजीआर और अम्मा (जे जयललिता) के समय से AIADMK से चलती आई है। इसे तमिलनाडु में जारी रहना चाहिए।" एआईएडीएमके और भाजपा के बीच चुनावी साझेदारी का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें कई बार टूट-फूट और सुलह हुई है। 1998 के आम चुनाव में जे जयललिता की अगुवाई वाली पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था और राज्य में 39 में से 30 सीटें जीती थीं।

AIADMK और भाजपा के गठबंधन का इतिहास
हालांकि, अगले साल एआईएडीएमके ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया, ऐसा तब हुआ जब श्री वाजपेयी ने तमिलनाडु में डीएमके सरकार को बर्खास्त करने से इनकार कर दिया था।  इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन हुआ था, लेकिन एआईएडीएमके ने सिर्फ एक सीट जीती, जबकि राज्य में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत अब देश के हर राज्य में सभी छात्रों को तीन भाषाएं सीखनी होंगी। इनमें से एक हिंदी हो सकती है। हालांकि, यह तय करने का अधिकार शिक्षण संस्थाओं के पास होगा कि वे कौन सी तीन भाषाएं पढ़ाएंग। पॉलिसी में सिफारिश की गई है कि छात्र-छात्राओं को तीन भाषाएं सीखनी होंगी।

स्टालिन सरकार इस पॉलिसी की खिलाफत कर रही है। उनका कहना है कि भाजपा जबरदस्ती राज्य पर हिंदी नहीं थोप सकती है। स्टालिन ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में हिंदी को थोपा गया, वहां की क्षेत्रीय भाषा खत्म हो गई।

  • admin

    Related Posts

    कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सरगर्मी, सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे; DK को लेकर सियासी सस्पेंस गहराया

    बेंगलुरु  कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान की खबरों के बीच अब कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 26…

    बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! फाल्टा में BJP की जीत ने सबको चौंकाया

    कलकत्ता पश्च‍िम बंगाल के फाल्टा व‍िधानसभा चुनाव का नतीजा आया और सब शॉक्‍ड रह गए. क्‍योंक‍ि यह सिर्फ एक सीट का रिजल्ट नहीं, मुस्‍ल‍िमों के वोट बैंक को अपना हक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी