आरबीआई जॉब अलर्ट: 60 पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई सारे पदों पर वैकेंसी निकाली है. ये वैकेंसरी ग्रेड 'बी' कैडर में अधिकारी के कुल 60 पदों पर निकली है. आरबीआई की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 20 मई तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है. जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – सामान्य कैडर से 40, ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – डीईपीआर कैडर से 10, और ग्रेड 'बी' (डीआर) के अधिकारी – डीएसआईएम कैडर से 10 पद शामिल हैं. जिन भी उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होगा उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 78,450 से 1,54,936 रुपये दिए जाएंगे.

इन पदों के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास  न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों के तहत किया जाएगा. जो लोग आवेदन करेंगे, उन्हें लिखित परीक्षा देनी होगी. इस चरण में जो उम्मीदवार पास होंगे उन्होंने इंटरव्यू के लिए बुलाा जाएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

कब होगा एग्जाम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नोटिफिकेशन के अनुसार लिखित परीक्षा 13 से 14 जून को होगी. वहीं इंटरव्यू 25 से 26 जुलाई के बीच आयोजित किए जाएंगे.

क्या आवेदन करने की प्रक्रिया
 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
    होमपेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
    इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
    फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
    मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.

 

admin

Related Posts

UPSC प्रीलिम्स के बाद पहली बार तुरंत जारी होगी आंसर की, पारदर्शिता बढ़ाने का फैसला

देशभर में आयोजित हुई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में करीब 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए. ऐसे में इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने…

नौसेना में अफसर बनने के मौके: NDA, CDS और BTech एंट्री की पूरी जानकारी

 भारतीय नौसेना (Indian Navy) में एक ऑफिसर बनना सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाना नहीं है, बल्कि यह देश सेवा और एक एडवेंचरस लाइफस्टाइल जीने का शानदार मौका है. समंदर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी