रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 17 दिनों में पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जो लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती हैं. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ये कमाल कर दिखाया है. फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक करके बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई करके ये साबित कर दिया है कि धुरंधर की आंधी जल्दी थमने वाली नहीं है.

धुरंधर का जलवा कायम
वीकेंड पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. फिल्म के 17वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को 25.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 21.55 करोड़ रुपये कमाए थे. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार की कमाई में 19% की ग्रोथ देखी गई है. इसी के साथ धुरंधर 2 का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 985 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म का टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,179.30 करोड़ हो चुका है.

विदेशों में भी आदित्य धर की फिल्म बड़ा धमाका कर रही है. 17वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,564.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की धुआंधार कमाई देखकर साफ हो गया है कि धुरंधर का तूफान अभी रुकने वाला नहीं है. फिल्म ने जो बार सेट किया है उसे तोड़ना अब दूसरी फिल्मों में बड़ी चुनौती साबित होगा.

IPL का नहीं पड़ा असर
आमतौर पर देखा जाता है कि IPL की वजह से शाम और रात के शोज में फिल्मों की ऑडियंस कम हो जाती है. इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता है. लेकिन 'धुरंधर 2' की हाइप इतनी तगड़ी है कि IPL के बावजूद भी इसकी कमाई अब तक सॉलिड बनी हुई है. अब आप खुद ही फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी समझ सकते हैं.

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. जसकीरत और हमजा के किरदार में उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस देकर बॉलीवुड के टॉप हीरोज की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है. रणवीर के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

अगर आपने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी, तो बिना देरी करे देख आएं, क्योंकि इस फिल्म को मिस करना बड़ी गलती होगी. फिर मत कहना कि हमने बताया नहीं.

admin

Related Posts

टीवी इंडस्ट्री में खुशखबरी! दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए जुड़वां बच्चे, फैंस दे रहे बधाई

मुंबई  छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों की किलकारी गूंज चुकी है. टेलीविजन के प्यारे कपल के घर जुड़वा बेटों के आने से…

कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स की जान हैं… भारत की आन-बान-शान हैं. इस गॉर्जियस डीवा के लिए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. ऐश्वर्या का कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे