रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक रणदीप हुड्डा ने महान स्वतंत्रता सेनानी, कवि और समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रणदीप ने एक भावपूर्ण पोस्ट साझा कर वीर सावरकर की अमर विरासत को याद किया। रणदीप ने 22 मार्च 2024 को रिलीज़ हुई अपनी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने वीर सावरकर की भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म वीर सावरकर के जीवन और संघर्षों को दर्शाती है और रणदीप के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट रही, क्योंकि उन्होंने इसमें अभिनय के साथ-साथ निर्देशन, सह-लेखन और सह-निर्माण भी किया। उनकी श्रद्धांजलि पोस्ट में सावरकर के क्रांतिकारी योगदान और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके प्रभाव को रेखांकित किया गया। रणदीप हुड्डा ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान वीर सावरकर के साथ अपनी गहरी भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए लिखा, आज उनकी पुण्यतिथि पर हम वीर सावरकर को याद करते हैं, जो भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक अग्रणी व्यक्तित्व थे।

उनकी पुस्तक ‘द हिस्ट्री ऑफ द फर्स्ट वॉर ऑफ इंडियन इंडिपेंडेंस’ने 1857 के विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में परिभाषित किया, जिससे अनगिनत क्रांतिकारियों को प्रेरणा मिली।एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में, मुझे उनके जीवन को पर्दे पर उतारने का सौभाग्य मिला, जिससे उनकी प्रतिबद्धता को करीब से देखने का अवसर मिला। 50 साल की काला पानी की सजा भुगतने के बावजूद, सावरकर अपने विश्वास पर अडिग रहे कि सशस्त्र क्रांति ही स्वतंत्रता का मार्ग है। हालांकि उनके योगदान को अक्सर अनदेखा किया जाता है या गलत समझा जाता है, लेकिन उनका आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय गौरव और मजबूत रक्षा का दृष्टिकोण भारत को आज एक वैश्विक शक्ति बनाने की नींव बना। सावरकर की विरासत आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी तब थी।

 

  • admin

    Related Posts

    अक्षय-दिशा का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस बोले- वी मिस यू कटरीना

    मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के…

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

     रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर