राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस समय चर्चा में, उन्होंने आईपीएल के नियमों को लेकर एक बड़ी बात कही

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस समय चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने आईपीएल के नियमों को लेकर एक बड़ी बात कही है। बता दें कि जोस बटलर को आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान ने रिलीज कर दिया था, यानी वह अब राजस्थान की टीम से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। संजू सैमसन और जोस बटलर बेहद करीबी दोस्त हैं। ऐसे में, जब संजू सैमसन से जोस बटलर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ा बयान दिया। दरअसल, उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर को रिलीज करना सबसे मुश्किल फैसला था।

सैमसन ने कहा, “जोस बटलर मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। जब भी मुझे जरूरत होती है, मैं उनके पास जाकर बात करता हूं। वह मुझे बड़े भाई की तरह समझते हैं। उन्होंने मुझे अच्छा कप्तान बनने में बड़ी मदद की है।” आईपीएल का यह नियम बदलना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, जानिए क्या है कारण?

आईपीएल में यह नियम बदल देता: संजू सैमसन
दरअसल, जोस बटलर के राजस्थान रॉयल्स से बाहर जाने के बाद अब संजू सैमसन का कहना है कि “जोस बटलर को जाने देना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फैसलों में से एक था। मैं अब भी इससे उबर नहीं पाया। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में मैंने उनसे कहा था कि अगर मैं आईपीएल में कुछ बदल सकता, तो मैं हर तीन साल में खिलाड़ियों को रिलीज करने का नियम बदल देता।” बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई सीरीज में संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा थे। इस दौरान संजू सैमसन और जोस बटलर के बीच यह बातचीत हुई थी। हालांकि, अब आईपीएल 2025 में जोस बटलर और संजू सैमसन एक टीम में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

राहुल द्रविड़ को लेकर बोले सैमसन
दरअसल, संजू सैमसन ने कहा, “मैं और जोस बटलर ने सात साल तक एक साथ खेला है। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। जब भी मुझे कोई दिक्कत होती थी, तो मैं जोस से बात करता था।” इस दौरान, संजू सैमसन ने कोच राहुल द्रविड़ की वापसी पर भी बात की। उन्होंने कहा, “राहुल द्रविड़ वहीं थे, जिन्होंने ट्रायल्स में मुझे पहचाना। वह मेरे पास आए और उन्होंने कहा क्या तुम मेरी टीम के लिए खेलोगे? तब से लेकर आज तक मैं इस फ्रेंचाइजी का कप्तान हूं। ऐसे में, जब राहुल सर वापस आ रहे हैं, तो यह बेहद अच्छी खबर है।”

  • admin

    Related Posts

    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    मुल्लापुर, न्यू चंडीगढ़  IPL 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस…

    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। MI ने इस संस्करण अब तक 7 मुकाबले खेले हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर