प्रशासनिक सर्जरी से हिला राजस्थान, रिया डाबी बनीं सीएम की ओएसडी, जितेंद्र सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की कमान

जयपुर
 राजस्थान सरकार ने मार्च के आखिरी दिन देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव किए हैं। प्रदेश सरकार ने  देर रात 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों में कई बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है। कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को बदल गया है। जयपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी को अब सचिव मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। हाल ही में जितेंद्र कुमार सोनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।  वहीं मुख्यमंत्री के विशिष्ठ सचिव संदेश नायक को अब जयपुर कलेक्टर के अहम पद पर लगाया गया है। सीएमओ में इसके अलावा भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा को सीएमओ में विशिष्ठ सचिव लगाया है। वहीं आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी को भी सीएमओ में सीएम का ओएसडी लगाया गया है।

टीना डाबी को टोंक जिला कलेक्टर बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राजन विशाल को जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त बनाया गया है। पिछले दिनों आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची आई थी। इसके बाद से ही प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची का इंतजार था।

 26 जिलों में बदले गए कलेक्टर
जयपुर में संदेश नायक, टोंक में टीना डाबी, उदयपुर में गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन, करौली में अक्षय गोदारा, जोधपुर में आलोक रंजन, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, अमित यादव की श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रविन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को करौली बहरोड़ में जिला कलेक्टर लगाया गया है।

admin

Related Posts

मई जैसी गर्मी के बीच बेमौसम बरसात का तांडव, राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में गिरे ओले, 4 अप्रैल तक जारी रहेगा संकट

जयपुर राजस्थान के किसानों को मौसम की जबरदस्त मार झेलनी पड़ रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में सरसों, जीरा और ईसबगोल की…

सीएस की पसंद दरकिनार और सीएमओ के शीर्ष अफसरों की चली, 16 नए प्रमोटेड आईएएस अधिकारियों को नहीं मिली तवज्जो

जयपुर राजस्थान में आईएएस तबादला सूची में सीएमओ में 7 नए आईएएस को एंट्री मिली है। इसके साथ ही सीएमओ में अब आईएएस की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट