राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

जयपुर

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इच्छुक परीक्षार्थी इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अब उम्मीदवार अपने उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे और अपनी परीक्षा प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।

परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे। इस परीक्षा में गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

Answer Key (A23Z) Date 19-09-2025
Answer Key (DS22) Date 19-09-2025
Answer Key (1XY2) Date 20-09-2025
Answer Key (DB29) Date 20-09-2025
Answer Key (56HH) Date 21-09-2025
Answer Key (JK1) Date 21-09-2025

19 सितंबर से हुई परीक्षा
राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के 38 जिलों में तीन दिनों में कुल 6 शिफ्टों में ली गई। इस भर्ती के लिए कुल 24,71,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में उपस्थित होने का प्रतिशत लगभग 85.86% रहा, जबकि 3,53,868 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।

राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती में 53,749 पदों पर चयन
इस बार की चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है। इसमें कुल 53,749 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में 38 जिलों में 1,300 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें से सबसे अधिक 200 केंद्र जयपुर जिले में स्थापित किए गए।

 

admin

Related Posts

वफादारों को मिले सम्मान और संघर्ष करने वालों को जिम्मेदारी, वसुंधरा राजे ने पार्टी नेतृत्व को दी बड़ी नसीहत

 जयपुर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई सियासी मायने निकाले…

टाइपिंग के अंक न जोड़ने और चयन प्रक्रिया में बदलाव पर नाराजगी, कोर्ट ने सुरक्षित रखे सभी संबंधित पद

जयपुर  राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) में जूनियर असिस्टेंट बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने इस भर्ती प्रक्रिया में भारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती