राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा ! पेड़ काटने वाले चाकू से हत्या,सीबीआई जांच की मांग

इंदौर

इंदौर के राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ शिलांग में हनीमून मनाने गए थे. अचानक दोनों लापता हो गए. 11 दिन बाद राजा का शव एक पेड़ पर लटका मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या की पुष्टि हुई. पत्नी अभी भी लापता हैहनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी और सोनम के गायब होने के मामले में सोमवार को राजा का शव गहरी खाई में मिल गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि राजा की हत्या की गई है। शिलांग एसपी विवेक ने कहा- यह मामला गंभीर है। जांच के लिए विशेष टीम गठित की है, जिसकी अगुआई एसपी सिटी करेंगे।

इनके साथ चार डीएसपी और दो सब इंस्पेक्टर मामले की विवेचना करेंगे। यह स्पष्ट है कि हत्या का मामला है। जिस तरह से शव को छिपाने के लिए उसे खाई में फेंका गया है। पुलिस सभी संभावित उद्देश्यों को तलाश रही है कि क्या किसी विवाद के चलते हत्या हुई या लूट के उद्देश्य से वारदात की गई या कुछ और कारण है।
डाव को ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं

हत्या डाव (पूर्वोत्तर में इस्तेमाल होने वाला बड़ा चाकू) से की गई है। यह बहुत सहज उपलब्ध होता है। ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। मौके से मिला हथियार नया है, जिससे लगता है कि इसे हाल ही में हत्या के उद्देश्य से खरीदा गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या हत्या के बाद शव खाई में फेंका गया है या युवक को मरा समझकर जीवित फेंक दिया गया।

एसपी विवेक सिम ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा।

बता दें कि हनीमून पर मेघालय के शिलांग गए इंदौर के राजा रघुवंशी का शव 11 दिन बाद सोमवार को एक गहरी खाई में मिला था। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी अभी भी लापता है। जिसकी तलाश में एनडीआरएफ भी सर्च ऑपरेशन चला रही है।

परिजन राजा का अंतिम संस्कार इंदौर में ही करेंगे। शव लाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को टिकट नहीं मिली थी। संभावना है कि बुधवार या गुरुवार तक शव इंदौर लाया जाएगा।

राजा के भाई ने की सीबीआई जांच की मांग राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। विपिन ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही मेघालय पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

भाई विपिन ने कहा, राजा का पर्स, ब्रेसलेट, गले की चेन, बैग, अंगूठी और पावर बैंक आदि बरामद नहीं हुए हैं। पूरे मामले की अच्छे से जांच की जाए। हम चाहते हैं कि बहू सोनम जीवित मिले।

जीपीएस ट्रैकर से पता चला, कुछ देर रुकी थी स्कूटी पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 23 मई को नोंग्रियाट गांव के होटल से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। यह गांव उस जगह से 20 किलोमीटर दूर है। जहां सोमवार को राजा का शव मिला था।

इसी के पास मावक्मा गांव में जीपीएस ट्रैकर से पता चला कि दंपती द्वारा इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी 23 मई को कुछ देर के लिए यहां रुकी थी। लेकिन, वेइसा डोंग इलाके से जहां राजा का शव बरामद हुआ था। वहां से 20 से 25 किलोमीटर दूर है।

राजा रघुवंशी के भाई ने की सीबीआई जांच की मांग

राजा का शव मिलने के बाद से स्वजन में आक्रोश है। उन्होंने शिलांग पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। राजा के भाई सचिन के मुताबिक शुरुआत से ही पुलिस का ढीला रवैया रहा है। जिन लोगों पर शक जताया, उनसे पूछताछ नहीं की। पुलिस ने सर्चिंग में भी लापरवाही की।

ड्रोन कैमरे तीन दिन बाद मंगवाए। पुलिस सूचना मिलते ही अलर्ट हो जाती तो राजा जिंदा भी मिल सकता था। सचिन ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसआईटी पर भी निष्पक्ष जांच का भरोसा नहीं है।

राजा के दूसरे भाई विपिन के अनुसार पुलिस गंभीर नहीं है। सोमवार को शव मिल गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम करने में भी देरी कर दी। दोपहर बाद नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंस में पोस्टमार्टम करवाया गया।

'स्थानीय पुलिस और सरकार मामले को दबा रही' विपिन ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से मांग की है कि दिल्ली से सीबीआई पूरे मामले की जांच करें। स्थानीय पुलिस को नहीं लगता कि यहां ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। अगर पुलिस का कहना सही है तो स्कूटी शव से 25 किलोमीटर दूर क्यों मिली। शव खाई में क्यों मिला, वहां पांच फीट की दीवार है। ऐसे में आत्महत्या नहीं कर सकता।

विपिन ने कहा, राजा और सोनम इंदौर से आए थे, इसलिए किसी से किसी तरह की दुश्मनी नहीं हो सकती। अगर कुछ हुआ भी है तो स्थानीय लोगों का हाथ हो सकता है। राजा-सोनम की शादी उनकी मर्जी से हुई थी। शादी को लेकर दुखी होंगे ऐसी कोई बात नहीं है। मेघालय सरकार तथ्यों को दबाना चाहती है।

राजा और सोनम के साथ गाइड था सोहरा के डबल डेकर (लिविंग रूट ) घूमने के लिए राजा ने एक गाइड को लिया था, वे नीचे गए और घूमकर ऊपर आए। वापसी के वक्त उन लोगों के साथ बातचीत हुई थी। राजा ने बताया था कि एक जगह कॉफी पी, लेकिन कॉफी अच्छी नहीं लगी तो फेंक दी और अब वे केले खा रहे हैं। इसके बाद लौटेंगे। आखिरी बार बातचीत जिस दिन गुम हुए उस दिन 01:43 पर हुई थी।

20 मई को हनीमून पर हुए थे रवाना राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। राजा इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। दंपती इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया।

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क का इश्यू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो चिंता होने लगी। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे। इसके बाद वे सर्चिंग टीम के साथ जुड़े।

जहां कपल गायब हुआ, वहां गहरी खाई, कोहरा समस्या

admin

Related Posts

महिलाएं बन रहीं संपत्ति की मालकिन, नए वित्तीय वर्ष में 17 हजार रजिस्ट्रियों का बड़ा आंकड़ा पार

भोपाल  मौजूदा वित्तवर्ष में हुई रजिस्ट्री में आधी आबादी की संपत्ति की हिस्सेदारी 65 फीसदी तक हो गई है। हर साल 7 फीसदी की दर से ये बढ़ोतरी हो रही…

Township Development को लेकर MP सरकार सख्त, अनियमितताओं पर लगेगी लगाम

भोपाल  मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए हैं। अब मास्टर प्लान में लैंड यूज परिवर्तन करवाकर छोटे क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 0 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान