राजा भैया के हथियारों की पूजा विवाद: पुलिस रिपोर्ट से खुलासे, क्या मिला जांच में?

प्रतापगढ़ 
यूपी के प्रतापगढ़ की कुंडा से विधायक बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का दशहरे के मौके पर हथियारों के जखीरे के साथ किए गए शस्त्र पूजन की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस शस्त्र पूजन की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। इसी के बाद पूर्व आईजी और अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने शिकायत करते हुए हथियारों की जांच की मांग की थी। पुलिस की रिपोर्ट में राजा भैया के बेंती आवास पर हुए इस शस्त्र पूजन को पारंपरिक कार्यक्रम बताया गया है। हालांकि अधिकारियों ने पुलिस टीम को आगे भी मामले पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
 
राजा भैया के शस्त्र पूजन का वीडियो अमिताभ ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को भेजा था। कहा था कि वीडियो में एक साथ सैकड़ो शस्त्र देखे जा सकते हैं। राजा भैया के लोगों ने इन्हें वैध हथियार होने की बात कही है लेकिन इसके बाद भी एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में शस्त्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन के मामले की जांच होनी चाहिए।

अमिताभ ठाकुर की शिकायत के बाद प्रतापगढ़ एडिशनल एसपी बृजनंदन राय ने सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता से जांच कराई। इसी की जांच रिपोर्ट अब सामने आई है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि राजा भैया द्वारा विजयादशमी के अवसर पर बेंती आवास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण में 30 वर्षों से शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। राजा भैया के दादा स्वर्गीय राय बजरंग बहादुर सिंह और पिता उदय प्रताप सिंह द्वारा भी यह कार्यक्रम किया जाता था। इस अवसर पर किसी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन, अभ्यास, नारेबाजी, अवैध शस्त्र होने या विधि विरुद्ध कार्य के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आयोजन निजी आवास परिसर की चाहरदीवारी के भीतर शांतिपूर्ण ढंग से पारम्परिक रूप से संपन्न होता है। स्थानीय जनता द्वारा भी इस कार्यक्रम के प्रति किसी प्रकार की आपत्ति या विरोध नहीं व्यक्त किया गया है, और न ही कोई शिकायत प्राप्त हुई जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हुई हो। एडिशनल एसपी ने सीओ कुंडा और इंस्पेक्टर हथीगंवा को मामले पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखने और कोई तथ्य प्रकाश में आने पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

 

admin

Related Posts

ना सड़क पर नमाज, ना खुले में कुर्बानी… यूपी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बकरीद

 चंदौली/संभल/आगरा/अयोध्या उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने ईदगाहों और मस्जिदों के भीतर बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की. राज्य सरकार की सख्त गाइडलाइन…

सख्त सुरक्षा के बीच कैसे पहुंचा वीडियो? ताजमहल घटना की ASI और CISF जांच में जुटे

आगरा आगरा के ताजमहल में भजन-कीर्तन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। बकरीद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 0 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा