रायपुर: छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी सशक्त सामाजिक सुरक्षा, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से राज्य में वृद्धजनों के लिए सुनियोजित, व्यापक एवं सतत सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र वरिष्ठ नागरिकों को बिना किसी पृथक “सीनियर सिटीजन कार्ड” के उपलब्ध कराया जा रहा है।

राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अलग पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आधार कार्ड एवं अन्य वैध दस्तावेजों के माध्यम से आयु एवं पात्रता का सत्यापन कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुगम बनी है।

26 वृद्धाश्रमों के माध्यम से सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन
राज्य में वर्तमान में 26 वृद्धाश्रम संचालित हैं, जहाँ निराश्रित, असहाय एवं देखभाल की आवश्यकता वाले वृद्धजनों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, वस्त्र एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। यह व्यवस्था ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए संबल बनी है, जिनके पास पारिवारिक या सामाजिक सहारा उपलब्ध नहीं है।

13 प्रशामक गृहों में विशेष देखभाल
गंभीर रोगों से ग्रस्त एवं बिस्तर पर आश्रित वृद्धजनों के लिए राज्य में 13 प्रशामक गृह संचालित किए जा रहे हैं। यहाँ उन्हें निःशुल्क आवास, निरंतर देखभाल, उपचार सहयोग एवं सहायक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अत्यंत संवेदनशील वृद्धजनों को मानवीय और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

वृद्धावस्था पेंशन से आर्थिक संबल
सामाजिक सुरक्षा के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा बीपीएल एवं एसईसीसी वंचन समूह के पात्र वृद्धजनों को 500 रुपए प्रतिमाह तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को 680 रुपए प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन नियमित रूप से दी जा रही है। यह पेंशन वृद्धजनों को न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन में सहायक सिद्ध हो रही है।

सहायक उपकरण और तीर्थ यात्रा से जीवन में नई ऊर्जा
राज्य शासन द्वारा आवश्यकता के अनुरूप वृद्धजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण के लिए 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की तीर्थ यात्रा योजना भी संचालित की जा रही है।

समग्र संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास
छत्तीसगढ़ शासन का स्पष्ट संदेश है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा, संरक्षण और सहभागिता सुनिश्चित करना राज्य की प्राथमिकता है। पेंशन, आवास, स्वास्थ्य देखभाल, सहायक सुविधाएँ और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से राज्य अपने वरिष्ठ नागरिकों को गरिमापूर्ण, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

admin

Related Posts

कैम्पा कार्यों की समीक्षा, मुख्य सचिव विकासशील ने ली बैठक

रायपुर मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे- पुल-पुलियों, मार्गों और आवश्यक भवनों…

जांजगीर-चांपा में ‘घर वापसी’ कार्यक्रम, ग्रामीणों ने फिर अपनाया हिंदू धर्म

जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण के समीप स्थित श्री राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के दौरान सोमवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में एक विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

प्लेऑफ की जंग तेज: DC बनाम CSK मैच में कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की जंग तेज: DC बनाम CSK मैच में कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला