छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट! बिलासपुर-सरगुजा संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित, उत्तरी हिस्से में 5 दिन बरसात

रायपुर 
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून (Monsoon) ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (Moderate rainfall) दर्ज की गई है और मौसम विभाग (IMD Alert) ने आने वाले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

राजधानी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और दुर्ग संभागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात (thunderstorm with heavy rain) की चेतावनी भी जारी की गई है। इस बार बारिश का यह दौर जून में अब तक की कम बारिश की भरपाई कर सकता है।

पिछले दस दिनों में 25.25 मिमी औसत बारिश

राज्य में पिछले 10 दिनों में 25.25 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। हफ्तेभर पहले बस्तर में अटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा पहुंचा था। इसके बाद से ही प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बारिश का दौर जारी है।

64 साल के इतिहास में पहली बार मई में पहुंचा मानसून

इससे पहले छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की एंट्री हो गई थी। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 13 जून है। लेकिन इस बार 16 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। वहीं 64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई माह में छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इससे पहले साल 1971 में 1 जून को मानसून पहुंचा था।

राजधानी रायपुर में बादल और बौछारें

रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पंडरी, मोवा, दलदल सिवनी, शंकर नगर और तेलीबांधा जैसे इलाकों में भी बौछारें पड़ीं। मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

ओवर ऑल जून महीने की बात करें तो प्रदेश में अब तक कुल 41.0 मिमी औसत वर्षा हुई है, जबकि सामान्य औसत 81.0 मिमी होती है। यानी लगभग आधी बारिश ही अब तक हुई है। बलरामपुर इकलौता जिला है जहां नॉर्मल से बहुत अधिक बारिश हुई है।

वहीं दंतेवाड़ा ऐसा जिला है जहां सामान्य बारिश हुई है। 26 जिलों में वर्षा सामान्य से कम रही है। इनमें से 17 जिलों में कम और 9 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग की माने तो जून का ट्रेंड यही रहा है।

शुरुआती 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया या चक्रवातों के चलते मानसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।

admin

Related Posts

गौण खनिज निधि में अब जिला पंचायतों की भी हिस्सेदारी तय

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए जिला पंचायतों को भी गौण खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी राजस्व राशि…

AI, GPS और QR आधारित आधुनिक व्यवस्था से राशन वितरण होगा अधिक पारदर्शी और जवाबदेह

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS फेज-2 के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे गरीब कल्याण,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां