रेलवे ने कटनी और वाराणसी तक शुरू की 5 नई स्पेशल ट्रेनें, छत्तीसगढ़-महाकुंभ में जाने में अब नहीं होगी परेशानी

दुर्ग।

महाकुंभ में स्नान करने जाना है… लेकिन ट्रेनें फुल है, टिकटें नहीं मिल रही है… आप भी ऐसा सोचकर महाकुंभ में स्नान का प्लान कैंसल कर रहे है, जो जरा रूकिए… हम आपको ऐसी 5 स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दे रहे है, जिसे यात्रियों के लिए चलाने की घोषणा रेलवे ने की है, ये ट्रेनें पुरानी घोषणा की गई स्पेशल ट्रेनों से अतिरिक्त है.

प्रयागराज कुंभ मेले के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. लेकिन श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच कुंभ स्पेशल देरन और चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों की समय सारणी घोषित कर दी है. और ये ट्रेनें 22 कोच के साथ चलेगी. प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पांच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की सुविधा प्रदान की जा रही है. दुर्ग कटनी-दुर्ग के मध्य कुल 4 फेरों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है. गाड़ी संख्या 08761/08762 दुर्ग कटनी-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी, 05 एवं 28 फरवरी को चलेगी. गाड़ी संख्या 08793/08794 दुर्ग कटनी-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलेगी. 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल, दुर्ग से 8 फरवरी (शनिवार) को एवं वाराणसी से 10 फरवरी (सोमवार) को रवाना 08253/08254 बिलासपुर वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से 22 फरवरी (शनिवार) को एवं वाराणसी से 24 फरवरी (सोमवार) को रवाना होगी. गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-टूंडला कुम्भमेला स्पेशल ट्रेन 15 फरवरी 2025 को दुर्ग से टूंडला के लिए चलेगी. इसी प्रकार विपरीत दिशा में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 08796 टुंडला-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 17 फरवरी को टूंडला से दुर्ग के लिए चलेगी. इन ट्रेनों के अलावा भी अन्य रेलवे से परिचालित होने वाली और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनों में भी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कन्फर्म वर्थ/सीट की सुविधा मिलेगी. बता दें कि उपरोक्त ट्रेनों की टिकटें केवल आरक्षण केंद्र से मिलेगी, यही कारण है कि इसमें से कई ट्रेनों में खबर लिखे जाने तक सीटें उपलब्ध है.

admin

Related Posts

बस्तर में जुटे राज्यों के दिग्गज नेता, CM साय ने योगी आदित्यनाथ का किया अभिनंदन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन…

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, ASI और प्रधान आरक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

रायपुर  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां बेमेतरा जिले में ASI, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए गए है। एक साथ 140 पुलिसकर्मियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?