Railways ने निकाली बंपर भर्ती, 32 हजार से अधिक पद रिक्त, 23 जनवरी से आवेदन शुरू, जानें पात्रता, वेतन और फीस

 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती की घोषणा कर दी है। इस संबंध में शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। ऑफिशियल पर जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन उपलब्ध हो सकता है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या 32,438 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एस एंड टी विभागों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 रात 12:00 बजे से पहले फॉर्म भर पाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास एनसीवीटी द्वारा प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल या दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग,  जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 100 और कुल अंक 100 होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। नियुक्ति के बाद 7 सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1  तहत 18000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन फीस और प्रोसेस

पीडबल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स सर्विसमैन, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और ईबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सबसे पहले आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल  वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर सीईएन 8 /2024 के लिंक पर क्लिक करें।  ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। उसके बाद आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। सही साइज और फॉर्मेट में दस्तावेज, हस्ताक्षर  और फोटोग्राफ अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।

admin

Related Posts

युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 6565 पदों पर होगी नियुक्ति

 नई दिल्ली रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) टेक्निकल रिक्रूटमेंट करने जा रहा है जिसके लिए…

UPSC प्रीलिम्स 2026: एग्जाम से पहले इन 5 गलतियों से जरूर बचें

 आईएएस, आईपीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रीलिम्स अपने लक्ष्य तक पहुंचने की पहली सीढ़ी है। अगर इसमें आपने धैर्य, समझदारी और मेहनत से काम लिया तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस