रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा अपडेट, आज से भोपाल, रायसेन, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज के यात्रियों का सफर होगा आसान

भोपाल
भोपाल और आसपास के निवासियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ रेल सेवाओं को फिर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इन सुविधाओं के प्रारंभ होने से भोपाल से लेकर बीना तक यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत राहत मिलने लगेगी।

भोपाल रेल मंडल ने ट्रेन संख्या 61631/61632 भोपाल-बीना-भोपाल पैसेंजर और ट्रेन नंबर 11605/11606 भोपाल-बीना-भोपाल एक्सप्रेस की सेवाओं को बहाल करने जा रहा है। यह सुविधा 14 जनवरी से पुनः बहाल हो जाएगी।

यात्रियों को मिली बड़ी राहत

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार अब यह रेलगाड़ी नियमित सफर का हिस्सा हो जाएगी। बीना-भोपाल रेलखंड पर चलने वाली मेमू ट्रेन को दो महीने के लिए रद्द कर दिया गया था। इस निर्णय से भोपाल, रायसेन, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज और आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था। अब ट्रेनों की फिर बहाली से राहत मिलेगी। यात्रियों में भी इसे लेकर उत्साह और रोमांच दिखाई दे रहा है। इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद से यात्रियों की यात्रा भी आसान हो जाएगी।

असुविधा से बचने के लिए ये विकल्प

अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवाएं, 139, एनटीईएस एनटीईएस व अन्य अधिकृत सुविधाओं के द्वारा जानकारी लेकर यात्रा कर सकते हैं। रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति, पश्चिम मध्य रेल मंडल भोपाल द्वारा इस ट्रेन सुविधा को प्रारंभ करने के लिए प्रयास किये जा रहे थे। अब इन ट्रेनों की सेवा पुनः शुरू होने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

admin

Related Posts

छात्रों को मिलेगा नए पाठ्यक्रमों का लाभ, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होंगी नई कक्षाएं

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 शासकीय महाविद्यालयों में नए संकाय…

अब पशुपालकों को मोबाइल पर ही मिलेगी पशुओं को संतुलित आहार खिलाने की जानकारी

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पशुओं के संतुलित आहार प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 1 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?