रेलवे आरपीएफ भर्ती: कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, जानें किसे 1.6Km दौड़ से राहत मिली

नई दिल्ली

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट व डीवी राउंड के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी आरआरबी वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। ई-कॉल लेटर में परीक्षा की तिथि, समय और स्थान का उल्लेख होगा। सभी उम्मीदवारों को अपने ई-कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उनका पालन करना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन PET/PMT में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए उसी दिन दस्तावेज सत्यापन (DV) किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजो के साथ-साथ स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट प्रस्तुत करने होंगे।

सीबीटी में सफल अभ्यर्थी अब फिजिकल टेस्ट, पीएमटी व डीवी में बैठेंगे। आरपीएफ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) 13 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एक्स-सर्विसमैन को पीईटी टेस्ट नहीं देना होगा लेकिन पीएमटी टेस्ट और डीवी राउंड में भाग लेना होगा।

कद-काठी कितनी हो

इस भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट में जनरल और ओबीसी कैटेगिरी में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 165 सेंटीमीटर लंबाई रखी गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 157 सेंटीमीटर है। एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 सेंटीमीटर हाईट रखी गई है। यहीं पर महिला उम्मीदवारों के लिए 152 सेंटीमीटर हाईट निर्धारित की गई है।

इसके अलावा कांस्टेबल के लिए जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी के पुरुष उम्मीदवारों को 5 मिनट 45 सेकेंड में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी।

स्थल का पता एवं लैंडमार्क / स्थल का पता लैंडमार्क के साथ:

क्षेत्र / क्षेत्र स्थल का पता एवं लैंडमार्क / स्थल का पता लैंडमार्क के साथ

उत्तर / उत्तर 2nd बटालियन, RPSF (राजही कैंप), गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, पिनकोड – 273002.

(लैंडमार्क – गोरखपुर एयरपोर्ट के पास)

पश्चिम / पश्चिम आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, नासिक रोड, महाराष्ट्र, पिनकोड – 422105.

(लैंडमार्क – सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, समनगांव रोड)

पूर्व / पूर्व रेलवे वर्कशॉप स्टेडियम, कांचरापाड़ा, पोस्ट ऑफिस – कांचरापाड़ा, पुलिस स्टेशन – बिजपुर, जिला – 24 परगना (उत्तर), पश्चिम बंगाल, पिनकोड – 743145.

(लैंडमार्क – रेलवे बेल इंस्टीट्यूट के सामने हर्ननेट इंग्लिश मीडियम स्कूल के बगल में, कांचरापाड़ा)

दक्षिण / दक्षिण आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, संजय गांधी नगर, मौला-अली, मेडचल मलकाजगिरी जिला, हैदराबाद, तेलंगाना, पिनकोड – 500040.

(लैंडमार्क – मलकाजगिरी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास, संजय गांधी नगर, मौला-अली)

 

admin

Related Posts

नगर संवर्ग में पहली बड़ी भर्ती, खाली पदों से स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यह नगर क्षेत्र (संवर्ग) में पहली शिक्षक भर्ती होगी। पहले नगर और ग्रामीण क्षेत्र एक साथ चलते थे। 1981 में…

रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

 भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेल मंत्रालय के अधीन टेक्नीशियन के विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?