शिनाख्त में जुटी रेलवे पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जहां पहली घटना में बीती रात कोतरलिया क्षेत्र में लाइन पार करते समय एक युवक की मौत हो गई तो दूसरी घटना में आज शाम की है। जिसमें मांड नदी के आगे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में रेलवे पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना जिले के कोतरलिया यार्ड अप लाइन की है। जहां बीती देर रात तकरीबन 3 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक की उम्र लगभग 24 साल के आसपास बताई जा रही है। वह सफेद शर्ट पहना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त में जुट गई। इसी तरह दूसरी घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े जामपाली के पास मांड नदी के आगे की बताई जा रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हल्की पिंक कलर का शर्ट, ग्रे कलर का पेंट और दाहिने हाथ में घड़ी पहना हुआ है। इस घटना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। दोनों ही मामलों में रेलवे पुलिस मर्ग कायम करते हुए दोनों मृतकों की शिनाख्त में जुटते हुए पूरे मामले को जांच में जुट गई है।

admin

Related Posts

CBSE 12वीं के सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

  रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  मुख्यमंत्री  साय…

पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़ में बढ़ी ईंधन की खरीदारी

रायपुर पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल तनाव और ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर कृत्रिम संकट की स्थिति बन गई है। बालोद, जगदलपुर, गुरुर और धमतरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत