राहुल गांधी का बड़ा बयान: मोदी को हर मोर्चे पर झुका रहे हैं ट्रंप

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी पर लगातार हमला बोलते रहे हैं। लोकसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भी कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम मोदी साफ तौर पर यह नहीं बोल सके कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मध्यस्थता संबंधी दावा झूठा है। अब राहुल गांधी पर भारत-यूएस ट्रेड डील पर बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ट्रेड डील में भी डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को दबाएगा।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि उन्हीं के प्रयासों की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर संभव हो सका। हालांकि भारत की ओर से कहा जाता रहा है कि सीजफायर में किसी तीसरे की भूमिका नहीं रही है।

संसद भवन में ऑपरेशन सिंदूर पर हुए चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर में किसी देश की कोई दखलअंदाजी नहीं थी। हालांकि प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर ये बात नहीं कही।

30 जुलाई को एक बार फिर पीएम पर हमला करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी, ट्रंप का नाम नहीं ले पा रहे क्योंकि उन्हें डर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरा सच बता देंगे।लोकसभा में संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि पीएम मोदी ने मध्यस्थता संबंधी दावा करने के मामले में राष्ट्रपति ट्रंप का नाम नहीं लिया क्योंकि उन्हें यह पता है कि अगर वह ऐसा करते हैं ट्रंप सारी सच्चाई सामने रख देंगे। सबको मालूम है कि क्या हुआ है।

ट्रंप पूरी सच्चाई बता देंगेः राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने कहा, “पीएम मोदी ने यह नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। वह बोल भी नहीं पा रहे, जबकि यही वास्तविकता है। अगर पीएम ने बोल दिया, वह (ट्रंप) खुलकर बोल देंगे और पूरी सच्चाई रख देंगे। इसलिए (मोदी) कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “अभी वह (ट्रंप) हमसे व्यापार समझौता चाहते हैंष वहां (ट्रंप) दबाएंगे। आप देखना कि कैसा व्यापार समझौता होता है।

  • admin

    Related Posts

    कालका-शिमला रेल को मिला नया सुरक्षा कवच, एयर ब्रेक सिस्टम से यात्रियों को बड़ी राहत

    कालका   वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कालका शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली रेल मोटर कार का सफर और सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा हैं। इंग्लैंड से 1927 में आई…

    वोटिंग से ठीक पहले TMC नेता जहांगीर खान की कोर्ट एंट्री, फलता में सियासी हलचल तेज

     कोलकाता पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता सीट पर रीपोलिंग से महज 72 घंटे पहले टीएमसी उम्मीदवार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अग्रिम राहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

    IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 1 views
    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 2 views
    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल