एग्जाम में पूछे जा सकते हैं ब्रेन रोट, माओरी हाका और डिजिटल अरेस्ट जैसे शब्दों से जुड़े सवाल

नई दिल्ली

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने कैंडिडेट्स के लिए जनरल अवेयरनेस का सेक्शन बेहद अहम रहता है। ऐसे में इस भाग की तैयारी के लिए आज, हम आपको कुछ ऐसे शब्दों और टॉपिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आगामी परीक्षा में पूछा जा सकता है। इसलिए एसएससी, बैंकिंग या फिर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ध्यान से इन टॉपिक्स के बारे में पढ़ लें और तैयारी कर लें।

ब्रेन रोट
ब्रेन रोट शब्द को ऑक्सफोर्ड ने साल 2024 का वर्ल्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। इस शब्द को ऐसे लोगों के लिए यूज किया जाता है, जो सोशल मीडिया पर घंटो-घंटो रील्स या शार्ट वीडियोज देखते रहते हैं। इन वीडियोज को सही मायने में कोई मतलब नहीं होता है लेकिन फिर भी लोग बस आदतन घंटो रील्स को स्क्रॉल करते रहते हैं। इसी आदत को ब्रेन रोट कहा गया है। साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इसे इस साल का वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज से करीब 170 साल पहले भी इस शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके तहत, साल 1854 में लिखी हेनरी डेविड की किताब वाल्डेन में इस शब्द का जिक्र किया गया था।

माओरी हाका
माओरी हाका एक पारंपरिक युद्ध नृत्य है। न्यूजीलैंड की युवा सांसद हाना मैपी-क्लार्क ने पिछले महीने संसद में एक विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जताते इस बिल की कॉपी फाड़ फेंक दी थी। साथ ही संसद में पारंपरिक हाका नृत्य करना शुरू कर दिया था। सदन में अन्य नेताओं ने भी उनका साथ दिया था। इसके बाद स्पीकर ने सत्र रोक दिया था। साथ ही युवा सांसद के खिलाफ एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया था।

ऑक्सफोर्ड की ओर से ब्रेन रोट को वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुनने के बाद डिक्शनरी डॉट कॉम ने साल 2024 के लिए Demure को यह खिताब दिया था। इस शब्द का इस्तेमाल अमेरिकी इन्फ्लुएंसर जूल्स लेब्रोन द्वारा एक वीडियो में किया गया था। इसके बाद से यह शब्द वायरल हो गया था।

आपरेशन सद्भाव
भारत ने यागी तूफान से जूझ रहे वियतनाम, लाओस और म्यांमार को सहायता और तत्काल आपूर्ति प्रदान करने के लिए ऑपरेशन "सद्भाव" की शुरुआत की थी। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने म्यांमार को राशन, कपड़े और दवाओं सहित अन्य जरूरी सामान भेजा गया था।

  • admin

    Related Posts

    23 लाख छात्रों पर असर: NEET UG 2026 फिर से कराने का फैसला

    नीट पेपर लीक कांड पर जिसका डर था, वही हो गया है. जी हां, नीट यूजी परीक्षा यानी NEET UG 2026 परीक्षा रद्द हो गई है. NTA ने नीट पेपर…

    सरकारी नौकरी फॉर्म भरते समय होने वाली बड़ी गलतियां

    भारत में सरकारी नौकरी का अलग ही क्रेज है. हर दूसरा युवा सरकारी नौकरी की तलाश में रहता है. लेकिन फिर भी कई बार उन्हें यह नहीं समझ आता कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 3 views
    साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 1 views
    क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

    आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

    • By admin
    • May 12, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर