MPPSC 2025 मेंस पर खड़ा सवाल, 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद ही होगी राज्य सेवा मेंस

इंदौर 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 अब 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद ही आयोजित हो पाएगी। आयोग ने 2026 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 26 अप्रैल तय कर दी है।

जानकारों के मुताबिक यदि 10 फरवरी को सुनवाई होती है तो पीएससी कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखकर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा कराने की अनुमति मांगेगा। हालांकि, अनुमति मिलने के बावजूद परीक्षा अप्रैल के अंत या मई 2026 से पहले कराना पीएससी के लिए आसान नहीं होगा।

इन तीन कारणों से अप्रैल से पहले मेंस परीक्षा मुश्किल

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन पहले 9 जून 2025 को किया जाना था, लेकिन कोर्ट की रोक के चलते अब तक नई तारीखों की घोषणा नहीं हो सकी है। एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई के अनुसार फरवरी में सुनवाई की उम्मीद है और इसी दौरान आयोग अपना पक्ष कोर्ट में रखेगा।

    मार्च: स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 1.46 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
    26 अप्रैल: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 औसतन 2 लाख अभ्यर्थी
    फॉर्म सबमिशन: मेंस परीक्षा के लिए आवेदन, केंद्र निर्धारण और व्यवस्थाओं में 2 महीने से अधिक समय

7 साल से देरी झेल रहे अभ्यर्थी

पहले जहां चयन सूची एक साल में आ जाती थी, अब प्रक्रिया डेढ़ से दो साल तक खिंच रही है। राज्य सेवा परीक्षा 2019 और 2023 में भी कई याचिकाएं दायर हुई थीं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन लंबी सुनवाई के बाद पीएससी को चयन सूची जारी करने की अनुमति मिली थी।

    राज्य सेवा 2020 चयन सूची: फरवरी 2023, 2 साल देरी, पद: 260
    राज्य सेवा 2021 चयन सूची: जून 2024, डेढ़ साल देरी, पद: 283
    राज्य सेवा 2022 चयन सूची: फरवरी 2025, 2 साल से ज्यादा देरी, पद: 457

 

admin

Related Posts

बिहार पंप ऑपरेटर भर्ती 2026: 191 पद, 10वीं पास अभ्यर्थियों को फिर मिला मौका

पटना  बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर भर्ती…

OJEE 2026 आवेदन शुरू: इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च तक करें अप्लाई

ओडिशा ओडिशा के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है। ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 2 views
मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 3 views
सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें