सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन बनाई जगह, किया दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त दो बार की चैम्पियन सिंधू ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 21-15, 21-17 से हराया। वहीं 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21-8, 21-19 से शिकस्त दी।

सिंधू ने जीत के बाद कहा, ''आज का मैच अहम था। वह भले ही निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैने अपनी गलतियां सुधार ली है और उन्हें नहीं दोहराऊंगी। मैने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया।''

सिंधू विश्व रैंकिंग में 18वें और वांग 118वें स्थान पर है। अब उनका सामना भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा जबकि लक्ष्य जापान के शोगो ओगावा से खेलेंगे। लक्ष्य ने कहा ,‘‘ यह अच्छा मैच था। मैं प्रदर्शन से खुश हूं। दूसरा गेम कठिन था लेकिन यह अच्छी बात है कि मैं जीत सका।''

ओडिशा ओपन 2022 विजेता हुड्डा ने अमेरिका की इशिका जायसवाल को 21-16, 21-9 से हराया। महिला युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने छठी वरीयता प्राप्त गो पेइ की और तियो मेइ शिंग को 21-8, 21-15 से शिकस्त दी। मिश्रित युगल में पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने मलेशिया के लू बिंग कुन और हो लो इ को 21-16, 21-13 से हराया।

आठवीं वरीयता प्राप्त आयुष शेट्टी पुरूष एकल में ओगावा से 7-21, 14-21 से हारकर बाहर हो गए। महिला एकल में तसनीम मीर और श्रियांशी वी भी हारकर बाहर हो गई ।

admin

Related Posts

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव