पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना मौत का रास्ता, कंटेनर से भिड़ी कार, मौके पर 5 की मौत

आजमगढ़

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की जान चली गई। हादसा सियरहा गांव के पास माइलस्टोन 238 के निकट हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया
घटना की सूचना मिलते ही कंधरापुर और कोतवाली पुलिस के साथ यूपीडा की राहत टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहत-बचाव कार्य के चलते अन्य वाहनों को भी रोका गया।

मृतकों की पहचान
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण वह सामने चल रहे कंटेनर को समय रहते नहीं देख पाया और कार सीधे पीछे से उसमें जा भिड़ी।

मृतकों का नाम और पता
1-मनीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार उम्र 43 वर्ष
2-कंचन देवी पत्नी मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष
3-आस्था कुमारी पुत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 16 वर्ष
4-अदिति पुत्री मनीष कुमार उम्र 11 वर्ष
5- इसके अतिरिक्त एक नाम पता अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम गयासपुर, थाना सिसवन, जिला सिवान, बिहार।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

admin

Related Posts

यूपी एससीआर का बड़ा प्लान, कानपुर-लखनऊ-अयोध्या को जोड़ने वाला 187 किमी कॉरिडोर प्रस्तावित

लखनऊ उत्तर प्रदेश कैपिटल रीजन (यूपीएससीआर) का प्रस्ताव अब आकार लेने लगा है। लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर हरदोई तथा रायबरेली को जोड़कर बनाए जा रहे एससीआर में परिवहन की अत्याधुनिक…

अनुदेशकों को मिलेगा बढ़े मानदेय का तोहफा, आज मुख्यमंत्री करेंगे वितरण योजना की शुरुआत

अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान समारोह आज , मुख्यमंत्री करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ लोकभवन से सीएम योगी करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता, सभी जिलों में होगा लाइव प्रसारण प्रत्येक जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स: पिच, प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स: पिच, प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन

सात्विक-चिराग की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के खिताबी मुकाबले में एंट्री

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 0 views
सात्विक-चिराग की शानदार जीत, थाईलैंड ओपन के खिताबी मुकाबले में एंट्री

मैच फिक्सिंग और प्रशासनिक विवादों में घिरा क्रिकेट कनाडा, ICC ने उठाया सख्त कदम

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
मैच फिक्सिंग और प्रशासनिक विवादों में घिरा क्रिकेट कनाडा, ICC ने उठाया सख्त कदम

Hardik Pandya की दूसरी शादी की चर्चा ने मचाई हलचल, IPL के बीच महिका शर्मा संग विवाह की खबर वायरल

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
Hardik Pandya की दूसरी शादी की चर्चा ने मचाई हलचल, IPL के बीच महिका शर्मा संग विवाह की खबर वायरल

भारत से मुकाबले के साथ पाकिस्तान का वर्ल्ड कप अभियान शुरू

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
भारत से मुकाबले के साथ पाकिस्तान का वर्ल्ड कप अभियान शुरू